सेवादल राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों पर चर्चा

बाड़ा पदमपुरा जैन मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सेवादल राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों पर चर्चा

बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति की होने वाली बैठक में व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

जयपुर। कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक 17 से 19 जनवरी को बाड़ा पदमपुरा में होगी। बैठक की तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सेवादल पदाधिकारियों ने चर्चा की। बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति की होने वाली बैठक में व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद पदाधिकारियों ने बाड़ा पदमपुरा जैन मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में समिति में आने वाले कांग्रेसजनों के परिवहन, मीडिया, नेताओं के ठहरने की व्यवस्था से लेकर बैठक वाले स्थान पर सभी जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई है।

इस दौरान सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह अडवाना, प्रदेश सचिव व प्रवक्ता भीमराज जाखड़, प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रतिभा नुवाल, प्रदेश महामंत्री अविकुल शर्मा, प्रदेश सचिव साधुराम शर्मा, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष जाकिर बुलंद खान सहित मदनलाल निर्वाण, अशोक, रमेश मीणा, युवा बिग्रेड जिलाध्यक्ष वसीम कुरैशी, महिला प्रदेश सचिव स्नेहलता आदि मौजूद रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद संकट में एअर इंडिया की सेवाएं, 7 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद संकट में एअर इंडिया की सेवाएं, 7 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द
अहमदाबाद में हाल में हुए एक भीषण विमान हादसे के बाद एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर दिखने लगा...
प्रशिक्षण भाजपा संगठन का अभिन्न अंग :  पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी, राजनाथ ने कहा-  हर संकट के समय सबसे पहले जनता के बीच पहुंचें
सहायक लेखा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, मांग रहा था 18 हजार रुपए की रिश्वत
सोना 400 रुपए सस्ता और चांदी 400 रुपए महंगी 
सनातन गर्व फिर से पुनर्निर्मित हो रहा,  जो खो गया था, वह अब और भी मजबूत संकल्प के साथ फिर से बनाया जा रहा है : धनखड़
डोटासरा ने दूसरे दिन भी लिया विधानसभा समन्वयकों से संगठन फीडबैक, आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना बैठक का उद्देश्य
ड्रीमलाइनर की तकनीकी खराबी बनी परेशानी, एयर इंडिया की 5 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द