नारी शक्ति वर्धन अधिनियम को लेकर बैठक, कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श

उद्देश्य महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाना

नारी शक्ति वर्धन अधिनियम को लेकर बैठक, कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की बैठक आज, महिला सशक्तिकरण पर होगा मंथन नारी सशक्तिकरण को समर्पित ऐतिहासिक पहल “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन।

जयपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की बैठक आज, महिला सशक्तिकरण पर होगा मंथन नारी सशक्तिकरण को समर्पित ऐतिहासिक पहल “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक भाजपा जयपुर शहर कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में उनकी भागीदारी को सुदृढ़ करने हेतु जागरूकता और संवाद स्थापित करना है।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, निवर्तमान महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर एवं श्रीमती कुसुम यादव की उपस्थिति रहेगी। साथ ही, बड़ी संख्या में महिला संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने विचार साझा करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, इस बैठक में पार्टी के कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। भाजपा जयपुर शहर के जिला अध्यक्ष अमित गोयल एवं जिला महामंत्री रेखा राठौड़ ने यह जानकारी दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हमारी सरकार ने महिलाओं के जीवन चक्र के हर पड़ाव के लिए बनाई योजनाएं, उन्हें सफलतापूर्वक किया लागू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारी सरकार ने महिलाओं के जीवन चक्र के हर पड़ाव के लिए बनाई योजनाएं, उन्हें सफलतापूर्वक किया लागू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में महिलाओं के जीवन चक्र हेतु विशेष योजनाओं पर जोर दिया। उन्होंने...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से करेंगे विशेष बातचीत, 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' पहल के उद्देश्य को लेकर होगी चर्चा
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची का आरोप : इस्लामाबाद में 'सहमति' के बहुत करीब होने के बावजूद नई शर्तों और प्रतिबंधों का करना पड़ा सामना, वार्ता विफल के लिए अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार
महिला सुरक्षा को लेकर एक प्रेरणादायक पहल, जयपुर नाइट आउट ने दिया सुरक्षा और आत्मविश्वास का मजबूत संदेश
सोनिया गांधी का सरकार पर निशाना : असली चिंता महिला आरक्षण नहीं, बल्कि प्रस्तावित परिसीमन, राजनीतिक लाभ लेने की मंशा का लगाया आरोप
FSL में बड़ा फेरबदल : निदेशक अजय शर्मा APO, डॉ. आर.के. मिश्रा बने नए निदेशक
विधानसभा में बम से उड़ाने की धमकी का मेल : अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- सरकार की कानून व्यवस्था फेल, मिल रही बम की धमकियां