ई-वेस्ट का जिम्मेदार निस्तारण करें, पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाएं; आरआईसी में राज्य स्तरीय ई-वेस्ट संग्रहण अभियान

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास करेंगे

ई-वेस्ट का जिम्मेदार निस्तारण करें, पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाएं; आरआईसी में राज्य स्तरीय ई-वेस्ट संग्रहण अभियान
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से आयोजित 'ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक' के छठे दिन 6 नवंबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में राज्य स्तरीय ई-वेस्ट कलेक्शन कार्यशाला एवं संग्रहण अभियान होगा।

जयपुर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से आयोजित 'ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक' के छठे दिन 6 नवंबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में राज्य स्तरीय ई-वेस्ट कलेक्शन कार्यशाला एवं संग्रहण अभियान होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंडल के सदस्य सचिव कपिल चंद्रवाल ने कहा कि मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और चार्जर जैसे अनुपयोगी उपकरणों का गलत निस्तारण मिट्टी और पानी को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने आमजन से ई-वेस्ट को घरेलू कचरे में न फेंककर अधिकृत माध्यमों से पुनर्चक्रण के लिए देने की अपील की। कार्यशाला में पृथक्करण, सुरक्षित संग्रहण और वैज्ञानिक निस्तारण के साथ संसाधनों के पुनः उपयोग और सर्कुलर इकोनॉमी पर जागरूकता लाई जाएगी।

मुख्य पर्यावरण अभियंता विष्णु दत्त पुरोहित ने मीडिया से प्रदूषण मुक्त दीपावली का संदेश आमजन तक पहुंचाने में सहयोग का आग्रह किया। अतिरिक्त मुख्य पर्यावरण अभियंता भुवनेश माथुर ने नागरिकों से घरों और कार्यालयों में जमा बेकार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अभियान में देने को कहा।

मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी शीबा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय और सीपीसीबी के निर्देशों पर प्रदेश में 50 सतत परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों से नियमित निगरानी हो रही है। अलवर, भिवाड़ी, कोटा, जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में 1 से 15 नवंबर तक विशेष निगरानी होगी। दीपावली से पहले 1 से 2 नवंबर और दीपावली के दौरान 8 से 9 नवंबर को सुबह 6 बजे से 24 घंटे आंकड़े जुटाए जाएंगे। इसमें पीएम-10, पीएम-2.5, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और धातुओं की जांच होगी। ध्वनि स्तर की भी निगरानी की जाएगी। मंडल सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने, पुनः उपयोग योग्य सजावट अपनाने और मिट्टी के दीपक जलाने का संदेश भी दे रहा है।

Read More पुलिस ने मिटाया 42 लाख का नशे का कारोबार, जानिए क्या-क्या हुआ नष्ट

Post Comment

Comment List

Latest News

सुरेंद्र सिहाग इंडिया शेल्टर में संभालेंगे प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी, बजाज फाइनेंस और आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिकाएं सुरेंद्र सिहाग इंडिया शेल्टर में संभालेंगे प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी, बजाज फाइनेंस और आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिकाएं
गोलूवाला गांव के सुरेंद्र सिहाग इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन में प्रेसिडेंट - चीफ स्ट्रेटजी एंड कस्टमर एक्सीलेंस के पद पर...
अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, सुरजेवाला बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार
आमेर फोर्ट के दिलाराम बाग में दिखा सांप, पर्यटकों में मचा हड़कंप 
पंचायत चुनाव में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, कई जगह पथराव और मारपीट
अमेरिकी चुनाव के नतीजों से झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 अंक उछलकर 79 हजार के पार
ई-वेस्ट का जिम्मेदार निस्तारण करें, पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाएं; आरआईसी में राज्य स्तरीय ई-वेस्ट संग्रहण अभियान
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 23 साल लंबे करियर को कहा अलविदा, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास