4 जुलाई को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंत्रियों की जिला वार जिम्मेदारी तय, सभी जिलों में करेंगे कार्यक्रम का समन्वय

व्यवस्थाओं की निगरानी करने का आग्रह

4 जुलाई को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंत्रियों की जिला वार जिम्मेदारी तय, सभी जिलों में करेंगे कार्यक्रम का समन्वय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 जुलाई 2026 को बालोतरा जिले के पचपदरा में प्रस्तावित राजस्थान रिफाइनरी परियोजना एवं अन्य विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार ने सभी जिलों के लिए मंत्रियों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 जुलाई 2026 को बालोतरा जिले के पचपदरा में प्रस्तावित राजस्थान रिफाइनरी परियोजना एवं अन्य विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार ने सभी जिलों के लिए मंत्रियों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया जाएगा। इसके सफल आयोजन, समन्वय और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले में एक मंत्री, राज्य मंत्री, सरकारी मुख्य सचेतक अथवा बोर्ड-निगम के अध्यक्ष को प्रभारी बनाया गया है।

प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन द्वारा जारी आदेश में जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। साथ ही सभी प्रभारी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने आवंटित जिलों में कार्यक्रम में भाग लेने और व्यवस्थाओं की निगरानी करने का आग्रह किया गया है। आदेश के साथ जारी सूची में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं सहित सभी जिलों के लिए अलग-अलग प्रभारी मंत्रियों एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

4 जुलाई को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंत्रियों की जिला वार जिम्मेदारी तय, सभी जिलों में करेंगे कार्यक्रम का समन्वय 4 जुलाई को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंत्रियों की जिला वार जिम्मेदारी तय, सभी जिलों में करेंगे कार्यक्रम का समन्वय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 जुलाई 2026 को बालोतरा जिले के पचपदरा में प्रस्तावित राजस्थान रिफाइनरी परियोजना एवं अन्य विकास...
पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़े जाने पर भाजपा का हमला, AAP की चुप्पी को बताया 'सिख विरोधी मानसिकता'
राजस्थान में भुगतान तंत्र ठप, गहलोत ने सीएम भजनलाल को लिखा अति आवश्यक पत्र
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- सरकारी अनुभवहीनता से पूर्व जानकारी के बाद भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न
अमेरिका-इजरायल के बीच भूमि आवंटन समझौता: यरुशलम में बनेगा अमेरिकी दूतावास का स्थायी परिसर, ट्रंप के फैसले को मिली नई रफ्तार 
पंजाब कांग्रेस में जिम्मेदारी न मिलने पर छलका मनीष तिवारी का दर्द, सोशल मीडिया पर साझा किया भावनात्मक पोस्ट
स्पाइनल एनेस्थीसिया में उपयोग होने वाले इंजेक्शन के एक बैच पर रोक, दवा वापस मंगाने के निर्देश