दिया कुमारी ने की जनसुनवाई : जनता की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

उपमुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिया कुमारी ने की जनसुनवाई : जनता की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
उपमुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान दिया कुमारी ने प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

जनता ने सड़क, पानी, बिजली, पेंशन और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। उपमुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें समस्या समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दिया कुमारी ने कहा कि सरकार जनता के साथ है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

Tags: diya

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर केंद्र सरकार को...
परिवहन निरीक्षकों का आंदोलन तेज : शहीद स्मारक पर धरना, आरटीओ-डीटीओ ने भी जताया समर्थन
नाहरगढ़ बस स्टैंड पर बदहाल शौचालय, गंदगी-दुर्गंध से यात्री परेशान
करोड़ों का नया बस स्टैंड, फिर भी यात्रियों का इंतजार
शिक्षा विभाग : स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी फिर भी खिलाड़ियों के हाथ खाली
हर बार आग लगने के बाद जांच व सर्वे, फिर भी हो रही घटनाएं
भारतमाला परियोजना के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली, सरकार को खुली बहस की चुनौती