दिया कुमारी ने महाशिवरात्रि पर की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है

दिया कुमारी ने महाशिवरात्रि पर की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

महाशिवरात्रि का पर्व हमें आस्था, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। भगवान शिव की कृपा से प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो, यही उनकी प्रार्थना है।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जयपुर स्थित सिटी पैलेस परिसर श्री राजराजेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें आस्था, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। भगवान शिव की कृपा से प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो, यही उनकी प्रार्थना है।

मंदिर में विशेष पूजन, रुद्राभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महाशिवरात्रि के अवसर पर सिटी पैलेस परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की।

Tags: diya

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
विश्वकर्मा इलाके में 51 वर्षीय मनोज कुमार अग्रवाल की हिट एंड रन हादसे में मौत। वे सड़क पार कर रहे...
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण 
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
इराकी मिलिशिया को बड़ा झटका: कताइब हिज़बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अबू अली अल अस्करी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत, ईरानी सरकार ने की पुष्टि
ओडिशा कांग्रेस का बड़ा फैसला: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वाले तीन विधायक निलंबित, पार्टी ह्विप के उल्लंघन का लगाया आरोप
अजमेर में नव संवत्सर 2083 का उल्लास: 18-19 मार्च को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम