राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट का उत्साह के साथ समापन, खरीदारों और विक्रेताओं के बीच 21 हजार से अधिक व्यावसायिक बैठकें

इवेंट्स और वेडिंग इंडस्ट्री को भी दिया विशेष मंच

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट का उत्साह के साथ समापन, खरीदारों और विक्रेताओं के बीच 21 हजार से अधिक व्यावसायिक बैठकें
डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट का छठा संस्करण 21 हजार से अधिक बिजनेस मीटिंग्स के साथ संपन्न हुआ। देशभर के 300 ट्रैवल एजेंट्स और राजस्थान की 700 से ज्यादा होटल-टूर कंपनियों ने भाग लिया। पहली बार वेडिंग-इवेंट इंडस्ट्री को भी मंच मिला। अंतिम दिन आमजन ने प्रदर्शनी का दौरा कर पर्यटन, संस्कृति, विरासत और स्थानीय अनुभवों की जानकारी ली।

जयपुर। राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट के छठे संस्करण का शनिवार को ट्रैवल ट्रेड जगत में उत्साहपूर्ण समापन हुआ। दो दिनों के दौरान पंजीकृत खरीदारों और विक्रेताओं के बीच 21 हजार से अधिक पूर्व निर्धारित व्यावसायिक बैठकें आयोजित हुईं, जिनमें राजस्थान के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े उत्पादों तथा सेवाओं पर चर्चा हुई। संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शाहपुरा ने बताया कि इस आयोजन ने देशभर के ट्रैवल और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े होटल व्यवसायी, ट्रैवल एजेंट, टूर ऑपरेटर, वेडिंग प्लानर, इवेंट मैनेजर, एयरलाइंस प्रतिनिधि और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को एक मंच पर लाने का काम किया। इस बार मार्ट में देशभर से करीब 300 ट्रैवल एजेंट्स और राजस्थान की 700 से अधिक संपत्तियों तथा टूर कंपनियों ने हिस्सा लिया।

पहली बार इवेंट्स और वेडिंग इंडस्ट्री को भी विशेष मंच दिया गया। आखिरी दिन दोपहर बाद यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए भी खोली गई, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न स्टॉल पर जाकर पर्यटन से जुड़ी जानकारी हासिल की। मेजबान राज्य राजस्थान पर्यटन का पवेलियन खास आकर्षण का केंद्र रहा, जहां राज्य की संस्कृति, विरासत और स्थानीय अनुभवों को प्रदर्शित किया गया। मार्ट में स्थानीय कारीगरों और लोक कलाकारों को भी मंच मिला। इस आयोजन का संचालन फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान द्वारा राज्य सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से किया गया।

Tags: mart

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली विवि चुनाव में ABVP का दबदबा : अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर जीत, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने मारी बाजी दिल्ली विवि चुनाव में ABVP का दबदबा : अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर जीत, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने मारी बाजी
विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष समेत तीन पदों पर कब्जा जमाया। यश डबास 24,576 वोटों से अध्यक्ष...
सड़क पर गहरे गड्ढे से लोग परेशान, 6 साल बाद भी अधूरा पड़ा है निर्माण
आदेश की पालना 14 दिन में करो, नहीं तो पेश हों पंचायती राज सचिव : हाईकोर्ट
केरल नौसेना अकादमी में बांग्लादेशी गिरफ्तार : फर्जी दस्तावेजों से एक साल से कर रहा था नौकरी, शक होने पर नजर रखना किया शुरू
ज्ञान मंथन-2026 : समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान, कॅरियर निर्माण और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का दिया संदेश
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट का उत्साह के साथ समापन, खरीदारों और विक्रेताओं के बीच 21 हजार से अधिक व्यावसायिक बैठकें
गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर : एक बीच में अटका, दूसरे की मौत