डोटासरा ने एमएसपी के मुद्दे पर भाजपा पर साधा निशाना : एमएसपी और बोनस सिर्फ छलावा, कहा- ख़ून के आंसू रो रहा किसान

सरकार तमाशबीन बनी बैठी है

डोटासरा ने एमएसपी के मुद्दे पर भाजपा पर साधा निशाना : एमएसपी और बोनस सिर्फ छलावा, कहा- ख़ून के आंसू रो रहा किसान

मंडी की अव्यवस्थाओं पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2735 रुपए एमएसपी सिर्फ दिखावा है, जबकि 99% गेहूं क्वालिटी के नाम पर खारिज हो रहा है। किसान 2300–2350 में बेचने को मजबूर हैं। डोटासरा ने इसे अधिकारियों-व्यापारियों की मिलीभगत से “संगठित लूट” बताया।

जयपुर। कोटा मंडी में किसानों से जुड़ी खबरों के सामने आने के बाद पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने एमएसपी के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। डोटासरा ने मीडिया में छपे समाचारों को साझा करते हुए कहा है कि भाजपा शासन में कोटा की मंडियों की ये तस्वीरें साफ बता रही है कि गेहूं का एमएसपी और बोनस सिर्फ छलावा बनकर रह गया है। मंडियों में अधिकारियों, व्यापारियों बिचौलियों की मिलीभगत से सुनियोजित लूट मची है। किसान ख़ून के आंसू रो रहा है और सरकार तमाशबीन बनी बैठी है।

सदन में सरकार गेहूं का समर्थन मूल्य 2735 बताकर वाहवाही लूटती हैं और दूसरी तरफ भाजपा सरकार क्वालिटी के नाम पर 99 प्रतिशत गेहूं खरीद से खारिज करती है। किसानों को मजबूर किया जा रहा है कि वे अपना माल 2300 से 2350 में व्यापारियों को बेच दें। सरकारी गोदाम खाली पड़े हैं और मंडियों में रोज़ाना लाखों कट्टों की खरीद हो रही। ये सीधी-सीधी संगठित लूट और भाजपा सरकार की नाकामी है। किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें आर्थिक रूप से तोड़कर लूटा जा रहा है।

Tags: issue

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अजमेर में दलित बच्ची से दरिंदगी न्याय व्यवस्था पर हमला : भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय पर सवाल खड़े कर रही घटना, डोटासरा बोले- सरकार के संरक्षण में आरोपियों को बचाया अजमेर में दलित बच्ची से दरिंदगी न्याय व्यवस्था पर हमला : भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय पर सवाल खड़े कर रही घटना, डोटासरा बोले- सरकार के संरक्षण में आरोपियों को बचाया
दलित बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कानून-व्यवस्था...
स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर अखिलेश यादव का हमला: ‘प्रीपेड पीड़ित’ शब्द दिया नया नाम, बिजली कंपनियों और सरकार के बीच मिलीभगत का लगाया आरोप
मिडिल ईस्ट में भीषण तनाव के बीच कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला: कोई हताहत नहीं, सरकार ने जारी किया कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश
सूने मकान में लाखों की चोरी, सोना-चांदी के जेवरात सहित लाखों का माल ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच शुरू
पश्चिम एशिया संकट के मद्देनज़र सरकार की अपील : ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास
होर्मुज बंद... तेल की नो टेंशन! ऑयल इंडिया लिमिटेड ने उत्पादन में दर्ज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, ऊर्जा सुरक्षा को मिला बल
पीडब्ल्यू के आरबीएसई Wallah ने राजस्थान बोर्ड में कक्षा 10 और 12 दोनों में नंबर 1 रैंक हासिल की: कक्षा 10 में प्रियंशी सुंडा ने 99.8% अंक और ऋषिता ने कक्षा 12 में 99.8% के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया