यूसीसी पर डोटासरा का हमला, बोले- धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए लाया जा रहा मुद्दा

फसल खराबे जैसे मुद्दों पर जवाब देने से बच रही सरकार

यूसीसी पर डोटासरा का हमला, बोले- धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए लाया जा रहा मुद्दा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर यूसीसी के जरिए धार्मिक ध्रुवीकरण और जनता का ध्यान पानी, बिजली, रोजगार, चिकित्सा व कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूसीसी समिति में आरएसएस से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है और मसौदा तैयार हुए बिना जनसुनवाई कराना केवल राजनीतिक स्टंट है।

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर भाजपा सरकार और आरएसएस पर हमला बोला। डोटासरा ने मंगलवार को पीसीसी वॉर रूम में आरोप लगाया कि यूसीसी का मुद्दा जनता के मूलभूत सवालों से ध्यान भटकाने और धार्मिक धु्रवीकरण करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। डोटासरा ने कहा कि पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, रोजगार और फसल खराबे जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने से बच रही है।

विधानसभा और लोकसभा सत्र से पहले यूसीसी का शगूफा छोड़कर जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूसीसी पर बनी समिति में केवल आरएसएस पृष्ठभूमि के लोगों को शामिल किया है। यदि सरकार वास्तव में यूसीसी लागू करना चाहती है तो पूरे देश के लिए एक समान कानून क्यों नहीं लाती। जब तक यूसीसी का मसौदा ही तैयार नहीं हुआ, तब तक जनसुनवाई कराने का समझ से परे है। प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। पानी-बिजली की समस्या बनी हुई है और सरकार इन मुद्दों पर जनसुनवाई करने के बजाय यूसीसी को लेकर राजनीति कर रही है। कांग्रेस इन मुद्दों पर जनता के बीच सरकार की नीतियों का विरोध करेगी।

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पीएम आवास की ओर मार्च कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने...
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट