डोटासरा का भजनलाल सरकार पर तीखा वार, बोले- न्यायपालिका का अपमान कर रही है सरकार 

ओबीसी आरक्षण रोकने का आरोप

डोटासरा का भजनलाल सरकार पर तीखा वार, बोले- न्यायपालिका का अपमान कर रही है सरकार 
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद भाजपा जानबूझकर चुनाव टाल रही है ताकि पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को उनके संवैधानिक हक से वंचित किया जा सके।

जयपुर: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर कोर्ट की टिप्पणी आयोग चुनाव नहीं करवा सकता तो बताएं, जज करवा देंगे पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कई आरोप लगाए हैं। डोटासरा ने कहा है कि हाईकोर्ट की ये सख्त तिप्पणी लोकतंत्र का मजाक बनाने वाली भाजपा सरकार और उनके नकारे आयोगों के मुंह पर करारा तमाचा है। डेढ़ साल से अधिक का समय बीत चुका है, चुनाव टालने का खेल जारी है, और संवैधानिक संस्थाएं केवल बहाने बना रही हैं। 

क्या ये देरी जानबूझकर की जा रही है ताकि ओबीसी समाज को उसके संवैधानिक आरक्षण से वंचित रखा जा सके। भाजपा सरकार का ये देरी का एजेंडा साफ है कि वो नहीं चाहते कि शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों को पंचायत और निकाय चुनावों में उनका वाजिब हक व प्रतिनिधित्व मिले। अगर ओबीसी आयोग के पास आरक्षण रिपोर्ट देने की हिम्मत नहीं है, तो तुरंत पद छोड़ें। कोर्ट की अवमानना की चेतावनी अब इस निकम्मी सरकार की आखिरी चेतावनी साबित होनी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र