कृष्ण गमन पथ परियोजना के लिए डीपीआर निर्माण प्रक्रिया शुरू, धार्मिक स्थलों के विकास पर रहेगा विशेष फोकस
पर्यटक सुविधाएं और अन्य आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की तैयारी
जयपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कृष्ण गमन पथ परियोजना को लेकर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वित्त विभाग की ओर से इसके लिए पहले ही 50 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। परियोजना की डीपीआर तैयार करने का कार्य गुरुग्राम की एक कंपनी को सौंपा गया है। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक डीपीआर में आवश्यक संशोधन और तकनीकी सुधार की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है।
परियोजना के तहत भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण तथा वहां मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष फोकस रखा जा रहा है। सरकार की योजना परियोजना को चरणबद्ध तरीके से विकसित करने की है, ताकि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिल सके। परियोजना के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पर्यटक सुविधाएं और अन्य आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।

Comment List