महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज में डॉ. जी सी शर्मा स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम, डॉ लकी जैन ने महान चिकित्सकों की सीख साझा की
सफलता जुनून से मिलती है
महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज में डॉ. जी सी शर्मा की स्मृति में व्याख्यान आयोजित। मुख्य अतिथि लकी जैन ने आदर्श चिकित्सक बनने के लिए ज्ञान, अनुशासन, संवेदनशीलता और मरीज को प्राथमिकता देने पर जोर। डॉ विकास चंद्र स्वर्णकार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को नैतिकता और व्यावहारिक सफलता का संदेश देते हैं।
जयपुर। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज में सुविख्यात सर्जन डॉ. जी सी शर्मा की स्मृति में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अटलांटा अमेरिका के सुविख्यात नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ लकी जैन ने महान डॉक्टर्स की सीख विषय पर संबोधित किया। उन्होंने अपने गुरु सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ जी सी शर्मा को एक आदर्श चिकित्सक बताया। डॉ लकी जैन ने कहा कि सफलता जुनून से मिलती है। अच्छे चिकित्सक को अपने विषय का विस्तृत ज्ञान, व्यावहारिक समझ, निर्णय लेने की क्षमता का होना जरूरी है।
साथ ही, इसके मन में रोगी के प्रति दया तथा परिजनों के प्रति सहानुभूति भावना होनी चाहिए। उन्होंने रोगी को पहली प्राथमिकता मानने की सीख दी। डॉक्टर को चाहिए कि वो श्रेष्ठ करें, अनुशासन में रहे, खुशी से करें तथा स्वयं को खुश और तंदुरुस्त रखें। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ विकास चंद्र स्वर्णकार ने कहा कि डॉक्टर्स को नई पीढ़ी तक जीवन मूल्यों को पहुंचाने के लिए अनेक ऑरेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनके जरिए फैकल्टी और स्टूडेंट्स को व्यावहारिकता और नैतिकता के साथ सफलता का संदेश भी दिया जाता है। इस अवसर पर संस्थापक चेयरमैन डॉ एम एल स्वर्णकार ने कहा कि डॉ जी सी शर्मा उनके गुरु और मार्गदर्शक थे हैं और यह ऑरेशन एक शिष्य द्वारा गुरु के प्रति श्रद्धांजलि है।

Comment List