सी के बिरला हॉस्पिटल के डॉ. ललित मोदी ने अमेरिका में प्रस्तुत किए जटिल जॉइंट रिप्लेसमेंट के केस

गतिविधियों में वापसी आसान हो सकती

सी के बिरला हॉस्पिटल के डॉ. ललित मोदी ने अमेरिका में प्रस्तुत किए जटिल जॉइंट रिप्लेसमेंट के केस
सीके बिरला हॉस्पिटल्स, जयपुर के डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक्स एंड रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी डॉ. ललित मोदी ने अमेरिका के पेन मेडिसिन प्रिंसटन में आयोजित संयुक्त अभ्यास सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

जयपुर। सीके बिरला हॉस्पिटल्स, जयपुर के डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक्स एंड रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी डॉ. ललित मोदी ने अमेरिका के पेन मेडिसिन प्रिंसटन में आयोजित संयुक्त अभ्यास सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत से एकमात्र चयन डॉ. मोदी का हुआ। उन्होंने डायरेक्ट एंटीरियर अप्रोच हिप रिप्लेसमेंट और शॉर्ट स्टे नी रिप्लेसमेंट तकनीक से जुड़े जटिल केस प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में हिप और नी रिप्लेसमेंट की आधुनिक सर्जिकल तकनीकों, उपचार की चुनौतियों और मरीजों की रिकवरी बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।

डॉ. मोदी ने बताया कि डायरेक्ट एंटीरियर तकनीक में मांसपेशियों को काटने के बजाय उनके प्राकृतिक अंतर से सर्जरी की जाती है। वहीं, शॉर्ट स्टे नी रिप्लेसमेंट का उद्देश्य बेहतर पेन मैनेजमेंट और जल्द मोबिलाइजेशन के जरिए मरीजों को सुरक्षित रूप से कम समय में अस्पताल से छुट्टी देना है। इन तकनीकों से मरीजों की रिकवरी और दैनिक गतिविधियों में वापसी आसान हो सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन व सीट बंटवारे के फार्मूले पर...
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ
"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद