कारगिल विजय दिवस पर विधानसभा में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्पीकर देवनानी ने किया पुष्पचक्र अर्पित

युवा पीढ़ी सेअनुशासन और सेवाभाव की प्रेरणा लेने का आह्वान

कारगिल विजय दिवस पर विधानसभा में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्पीकर देवनानी ने किया पुष्पचक्र अर्पित
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति और विधानसभा परिसर की शौर्य वाटिका में पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने देश के वीरों के अदम्य साहस को याद करते हुए युवा पीढ़ी से राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सेवाभाव की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

जयपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी  ने रविवार को जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने राजस्थान विधानसभा परिसर पहुंचकर कारगिल शौर्य वाटिका में निर्मित स्मारक स्थल पर भी पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सैनिकों को नमन किया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथीन्द्र बोस भी मौजूद रहे।

देवनानी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस राष्ट्रभक्ति, सैनिकों के सम्मान और उनके अदम्य साहस को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को वीर सैनिकों से साहस, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की धरती है और प्रदेश के जवानों ने देश की रक्षा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया कि उनकी पहल पर विधानसभा परिसर में विकसित *कारगिल शौर्य वाटिका* शहीद सैनिकों की वीरता और बलिदान को समर्पित है। यह राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करने के साथ समाज को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का माध्यम भी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 के परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान की...
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
प्रह्लाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार : बैठक में की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, बोले- मुझ पर भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : फ्रांस से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर, नियंत्रण से बाहर हवाएं
दिल्ली में छाए 'धन्यवाद राहुल गांधी' के होर्डिंग, युवा कांग्रेस बोली- छात्रों के संघर्ष और नेतृत्व की ऐतिहासिक जीत