डीटीओ ने बदल दिए जिले, परिवहन विभाग के रोस्टर पर उठे सवाल

निरीक्षकों की ड्यूटी अन्य जिलों में लगाई

डीटीओ ने बदल दिए जिले, परिवहन विभाग के रोस्टर पर उठे सवाल
परिवहन विभाग में चेकिंग रोस्टर को लेकर विवाद खड़ा। आरोप है कि कुछ डीटीओ ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर निरीक्षकों की ड्यूटी दूसरे जिलों में लगाई। शाहपुरा, चौमू और कोटपूतली क्षेत्रों में जारी आदेशों पर सवाल उठे।

जयपुर। परिवहन विभाग में चेकिंग रोस्टर को लेकर नया विवाद सामने आया है। आरोप है कि विभाग के कई डीटीओ ने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर निरीक्षकों की ड्यूटी अन्य जिलों में लगाई है। यह मामला जयपुर आरटीओ द्वितीय के अधीन आने वाले जिलों से जुड़ा है, जहां 4 से 15 अगस्त की अवधि के लिए जारी चेकिंग आदेशों पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शाहपुरा डीटीओ ने अपने परिवहन निरीक्षकों की ड्यूटी कोटपूतली और चौमू क्षेत्र में लगा दी, जबकि चौमू डीटीओ ने अपने निरीक्षकों को शाहपुरा और कोटपूतली में तैनात किया। इसे लेकर विभागीय नियमों और अधिकार क्षेत्र के उल्लंघन के आरोप लगाए जा रहे हैं।

 

सूत्रों का कहना है कि परिवहन आयुक्त ने केवल चेकिंग के लिए सड़कें (रूट) बदलने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ डीटीओ ने निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र ही बदल दिए। अब सवाल उठ रहा है कि क्या कोई जिला परिवहन अधिकारी बिना सक्षम अनुमति के दूसरे जिले में उड़नदस्ता भेज सकता है। मामले को लेकर विभाग में चर्चा तेज हो गई है।

 

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : सोना और चांदी के दाम में गिरावट, जानें क्या है भाव

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जेएनवीएसटी-2027 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कक्षा 6 में प्रवेश के लिए करें आवेदन जेएनवीएसटी-2027 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कक्षा 6 में प्रवेश के लिए करें आवेदन
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि...
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में शुरू हुआ ब्रेस्टफीडिंग कक्ष, विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला
महिलाओं के कपड़े पहन लगाया फंदा, 3 बच्चों के पिता की मौत; पुलिस जांच में जुटी
राजस्थान का आदिवासी अंचल बनेगा लेक्रोस का नया पावरहाउस, ओलंपिक 2028 के लिए सरकार ने शुरू की तैयारी
मूक-बधिर विद्यालय में एसीएस स्कूल शिक्षा का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
जयपुर : 44 लाख के मकान का लोन बना तनाव की वजह, महिला ने फंदा लगाकर दी जान
ग्राहकों को ऑनलाइन गुमराह करना पड़ा महंगा : 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर CCPA का शिकंजा, 20 लाख का लगाया जुर्माना