खराब मौसम के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित : ड्यूटी टाइम खत्म होते ही पायलट ने छोड़ा विमान, यात्रियों को सड़क मार्ग से भेजा दिल्ली

यात्रियों को बसों के जरिए सुरक्षित दिल्ली भेजा

खराब मौसम के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित : ड्यूटी टाइम खत्म होते ही पायलट ने छोड़ा विमान, यात्रियों को सड़क मार्ग से भेजा दिल्ली

दिल्ली में खराब मौसम के चलते शुक्रवार देर रात 21 उड़ानें जयपुर डायवर्ट। पायलटों का ड्यूटी समय पूरा होने पर कई यात्रियों को विमान से उतारकर बसों से दिल्ली भेजा। एयर इंडिया एक्सप्रेस, अमेरिकन एयरलाइंस, स्पाइसजेट, एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट्स प्रभावित।

जयपुर। दिल्ली में खराब मौसम के कारण शुक्रवार देर रात बड़ी संख्या में उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा और कुल 21 फ्लाइट्स को दिल्ली से डायवर्ट कर जयपुर लाया गया। इनमें से कई विमानों के पायलटों का निर्धारित ड्यूटी टाइम पूरा हो जाने के कारण यात्रियों को विमान से उतारकर सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना करना पड़ा। डायवर्ट हुई उड़ानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस और अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट्स के यात्रियों को रात में ही बसों से भेजा गया। अमेरिकन एयरलाइंस की न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली फ्लाइट अभी भी जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ी है।

इसके अलावा स्पाइसजेट की फुजेरा से दिल्ली आने वाली उड़ान, एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली फ्लाइट और इंडिगो की सिंगापुर से दिल्ली फ्लाइट के यात्रियों को भी विमान से उतार दिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, पायलटों की ड्यूटी समय सीमा पूरी होने के कारण उड़ानों को आगे संचालित करना संभव नहीं था, इसलिए यात्रियों को बसों के जरिए सुरक्षित दिल्ली भेजा गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश