घने कोहरे के कारण फ्लाइटों का संचालन प्रभावित, यात्रियों को परेशानी

फ्लाइट को लैंड कराया गया

घने कोहरे के कारण फ्लाइटों का संचालन प्रभावित, यात्रियों को परेशानी

इंडिगो एयरलाइंस की 6ई 7114 अहमदाबाद से जयपुर पहुंचने के बाद भी आध घंटे से अधिक समय तक होल्ड पर रही और करीब साढ़े आठ बजे फ्लाइट को लैंड कराया गया। 

जयपुर। सुबह छाए घने कोहरे के चलते आधा दर्जन से अधिक फ्लाइटों का संचालन प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह के समय घने कोहरे से दृश्यता 100 मीटर से भी कम थी। इसके चलते फ्लाइटों का संचालन प्रभावित रहा। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की 6ई 7114 अहमदाबाद से जयपुर पहुंचने के बाद भी आधे घंटे से अधिक समय तक होल्ड पर रही और करीब साढ़े आठ बजे फ्लाइट को लैंड कराया गया। 

इससे यह फ्लाइट अहमदाबाद के लिए देरी से रवाना किया गया। एयर इंडिया की मुंबई से आने वाली फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे की देरी से, इंदौर से आने वाली इंडिगो फ्लाइट भी करीब 20 मिनट होल्ड पर रही। इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस की चंडीगढ़ एवं जोधपुर की फ्लाइटों के अलावा दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता एवं गुहावटी की फ्लाइटें भी देरी से रवाना हुई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Tags: Flight

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं