अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते हवाई सेवाओं पर असर लगातार जारी, दुबई की फ्लाइट रद्द

यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा

अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते हवाई सेवाओं पर असर लगातार जारी, दुबई की फ्लाइट रद्द

अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते हवाई सेवाओं पर असर लगातार जारी। बुधवार को जहां एयर अरबिया की शारजाह जाने वाली फ्लाइट का संचालन सामान्य रूप से हुआ, वहीं दुबई की फ्लाइट एक बार फिर रद्द। जयपुर से शारजाह के लिए एयर अरबिया की फ्लाइट रात 3:10 बजे निर्धारित समय पर रवाना हुई, जिससे यात्रियों को कुछ राहत।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते हवाई सेवाओं पर असर लगातार जारी है। बुधवार को जहां एयर अरबिया की शारजाह जाने वाली फ्लाइट का संचालन सामान्य रूप से हुआ, वहीं दुबई की फ्लाइट एक बार फिर रद्द कर दी गई। जयपुर से शारजाह के लिए एयर अरबिया की फ्लाइट रात 3:10 बजे निर्धारित समय पर रवाना हुई, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिली। दूसरी ओर, स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट पिछले 25 दिनों से लगातार रद्द चल रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय तनाव, खासकर ईरान-अमेरिका के बीच जारी हालातों का सीधा असर उड़ानों के संचालन पर देखा जा रहा है। स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस और एतिहाद एयरवेज ने भी दुबई रूट पर अपनी बुकिंग फिलहाल बंद कर दी है। एयरलाइंस कंपनियां हालात सामान्य होने का इंतजार कर रही हैं, तब तक यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं का सहारा लेना पड़ रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 4500 रुपए बढ़कर 1,48,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 4300 रुपए तेज होकर 1,39,000 रुपए प्रति...
पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने तेल अवीव पर दागी मिसाइलें, ट्रंप के साथ शांति की बातचीत को बताया फर्जी खबर, हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत 
क्या बदल जाएगा युवा कांग्रेस कार्यालय का पता? संपदा निदेशालय ने जारी किया 24 अकबर रोड़ स्थित कार्यालय खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक का दिया है समय
नेहा धूपिया ने शो ‘ट्रेटर’ का हिस्सा बनने की अफवाहों को किया खारिज, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए शो का किया जिक्र
आंगनबाड़ी दुग्ध वितरण योजना के तहत करोड़ों का भुगतान, बच्चों को मिल रहा गरम-मीठा दूध
कनवास में रसोई गैस की किल्लत से मची त्राहि-त्राहि, -एजेंसी पर उमड़ रही भीड़
एलपीजी मुद्दे पर विपक्ष का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन : सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, एलपीजी संकट पर संसद में चर्चा कराने और समस्या के जल्द समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग