ईरान–इजरायल तनाव का असर : खाड़ी देशों की कई फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को एयरपोर्ट पर करना पड़ा घंटों इंजतार

एयरलाइन स्टाफ समस्याओं के त्वरित समाधान में जुटा

ईरान–इजरायल तनाव का असर : खाड़ी देशों की कई फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को एयरपोर्ट पर करना पड़ा घंटों इंजतार

विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा नेतृत्व के हटने पर और अधिक कट्टरपंथी चेहरा सामने आ सकता है। वहीं, जनता के सड़कों पर उतरने से हालात और बिगड़ने की आशंका है। ईरान पहले भी आर्थिक संकट और राजनीतिक बदलाव की मांग को लेकर बड़े प्रदर्शनों का गवाह रहा है। युद्ध का राष्ट्रीय आघात नई अशांति को हवा दे सकता है।

जयपुर। मध्य-पूर्व में बढ़ते ईरानइजरायल तनाव का असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। रविवार को जयपुर से खाड़ी देशों के लिए संचालित कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। रविवार को अलसुबह 4:10 बजे जयपुर से शारजाह जाने वाली एयर अरबिया की फ्लाइट रद्द रही। इसके अलावा सुबह 8:20 बजे दुबई के लिए निर्धारित एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान भी निरस्त कर दी गई। वहीं सुबह 9:40 बजे दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई। अचानक उड़ानें रद्द होने से कई यात्री एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करते रहे और उन्हें अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ा।

एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल पर अतिरिक्त बैठने की व्यवस्था की गई। साथ ही पानी और जलपान उपलब्ध कराया गया। सहायता के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं तथा शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों की ओर ले व्यक्तिगत हस्तक्षेप किया जा रहा है। एयरलाइन स्टाफ भी मौके पर तैनात रहकर समस्याओं के त्वरित समाधान में जुटा है।

Tags: flights

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास