ईरान-इजरायल तनाव के कारण जयपुर से उड़ानें प्रभावित : फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान, बुकिंग भी बंद

असमंजस की स्थिति बनी हुई

ईरान-इजरायल तनाव के कारण जयपुर से उड़ानें प्रभावित : फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान, बुकिंग भी बंद

ईरान-इजरायल तनाव का असर जयपुर की हवाई सेवाओं पर। Air Arabia की शारजाह फ्लाइट और SpiceJet की दुबई उड़ान रद्द। Etihad Airways व Air India Express ने बुकिंग रोकी। यात्रियों को परेशानी, एयरपोर्ट पर असमंजस, आगे और बदलाव संभव।

जयपुर। ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब हवाई सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। जयपुर से शारजाह जाने वाली एयर अरबिया की फ्लाइट रद्द कर दी गई। यह फ्लाइट पिछले कुछ दिनों से नियमित रूप से संचालित हो रही थी, लेकिन आज सुबह 4:10 बजे इसे रद्द कर दिया गया। इसके अलावा स्पाइसजेट की जयपुर से दुबई जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी रद्द रही, जो सामान्यतः सुबह 9:40 बजे रवाना होती है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एतिहाद एयरवेज और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी अपनी फ्लाइट्स की बुकिंग फिलहाल बंद कर दी है। इससे खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अचानक हुए इन बदलावों से एयरपोर्ट पर भी यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आने वाले दिनों में हालात के अनुसार उड़ानों की स्थिति में और बदलाव संभव है।

Post Comment

Comment List

Latest News

डीजीसीए ने विमान कंपनियों के लिए जारी किए निर्देश : फ्लाइट में एक ही पीएनआर पर बुक टिकट पर साथ-साथ सीट देना अनिवार्य, 60 प्रतिशत सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क डीजीसीए ने विमान कंपनियों के लिए जारी किए निर्देश : फ्लाइट में एक ही पीएनआर पर बुक टिकट पर साथ-साथ सीट देना अनिवार्य, 60 प्रतिशत सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क
DGCA ने एयरलाइंस को बड़ा निर्देश दिया है—एक ही PNR पर बुक यात्रियों को साथ बैठाना होगा। कम से कम...
जयपुर में सीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई : 22 किलो गांजा और एमडी ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक की नकदी बरामद
दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग
राजस्थान दिवस पर ‘उद्यमी संवाद’ में बड़ा ऐलान : नई पॉलिसियों और करोड़ों के प्रोजेक्ट्स से इंडस्ट्री को नई रफ्तार, नई नीतियां और वित्तीय योजनाएं लागू
हीरापुरा से 207 नई रोडवेज बसों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी : सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए हेलमेट भी होंगे वितरित, सुगम परिवहन की मिलेगी सुविधा
बंगाल विधानसभा चुनाव : पर्यवेक्षकों की अब तक की सबसे बड़ी तैनाती, सभी चुनाव क्षेत्रों में पूर्ण कवरेज का लक्ष्य किया हासिल
ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत : परिषद सचिवालय ने की पुष्टि, कहा- उनके बेटे और सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य लोग भी मारे गए