आरटीडीएम के चलते 17 सितंबर को आधे दिन ही खुलेगा आमेर महल, दोपहर 2 बजे के बाद पर्यटकों की एंट्री पूरी तरह बंद

रात का साउंड एंड लाइट शो भी नहीं होगा

आरटीडीएम के चलते 17 सितंबर को आधे दिन ही खुलेगा आमेर महल, दोपहर 2 बजे के बाद पर्यटकों की एंट्री पूरी तरह बंद
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट के आयोजन के चलते 17 सितंबर को आमेर महल में पर्यटकों के प्रवेश समय में बदलाव। पर्यटकों को दोपहर 1 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। इसके बाद, महल पूरी तरह बंद। रात्रिकालीन साउंड एंड लाइट शो भी आयोजित नहीं होगा।

जयपुर। राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट के आयोजन के चलते आमेर महल में 17 सितंबर को पर्यटकों के प्रवेश और रात्रिकालीन साउंड एंड लाइट शो को लेकर बदलाव किया गया है। अधीक्षक आमेर महल डॉ. राकेश छोलक के अनुसार, 17 सितंबर को आमेर महल में पर्यटकों को दोपहर 1 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से आमेर महल पर्यटकों के अवलोकन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। ऐसे में 17 सितंबर को आमेर महल घूमने की योजना बना रहे पर्यटकों को सुबह या दोपहर 1 बजे से पहले प्रवेश करना होगा।

वहीं, इसी दिन आमेर महल में रात्रि के समय आयोजित होने वाला साउंड एंड लाइट शो भी संचालित नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने यह निर्णय आरटीडीएम कार्यक्रम के आयोजन को ध्यान में रखते हुए लिया है। पर्यटकों से निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

TMC प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की घर पर मौत, पुलिस को आत्महत्या की आशंका; अवसाद का चल रहा था इलाज TMC प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की घर पर मौत, पुलिस को आत्महत्या की आशंका; अवसाद का चल रहा था इलाज
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी 28 वर्षीय बृष्टि मुखर्जी की बीरभूम के रामपुरहाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...
10 सितंबर को होगी सीओएस की बैठक, विभागवार योजनाओं और बजट घोषणाओं की होगी समीक्षा
AAP का BJP पर हल्लाबोल: नफरत की भाषा और आपत्तिजनक वीडियो की शुरुआत केंद्र ने की, संजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े जमीनी मामलों पर उठाए सवाल
अमेरिकी सेना सचिव डैनियल ड्रिस्कॉल का इस्तीफ़ा: रक्षा मंत्री हेगसेथ से टकराव, Trump प्रशासन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के जाने का सिलसिला जारी
लेक्रोज प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर राज्यपाल ने दी बधाई, कहा- राजस्थान की बेटियों ने सीमित संसाधनो के बावजूद उम्दा प्रदर्शन किया   
राजस्थान निकाय चुनाव : राहुल गांधी के संगठन सृजन पर कुंडली मारकर बैठे नेताओं का मखौल, चुनिंदा नेता ही चुनाव लड़ने-जीतने के लिए काफी
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : कुशासन से त्रस्त राजस्थान, स्वास्थ्य योजनाएं बंद