मुख्यमंत्री के प्रयासों से राजस्थान बनेगा मेडिकल टूरिज्म का हब : स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन क्षेत्र के साथ वैश्विक निवेश को मिल रही नई उड़ान
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी नई पहचान
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी हील इन राजस्थान नीति-2025 प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडिकल टूरिज्म के प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इस नीति के जरिए गुणवत्तापूर्ण, किफायती और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को पर्यटन और डिजिटल नवाचार से जोड़कर राजस्थान को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
सभी जानकारियां एक ही मंच पर उपलब्ध : हील पद राजस्थान के तहत विकसित किए जा रहे मेडिकल वैल्यू ट्रैवल (एमवीटी) पोर्टल और मोबाइल एप से मरीजों को उपचार संबंधी सभी जानकारियां एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी। टेलीमेडिसिन, टेली-कंसल्टेशन, डिजिटल डायग्नोस्टिक्स और बहुभाषी हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं देशी-विदेशी मरीजों के लिए उपचार प्रक्रिया को और सरल बनाएंगी।
सीएस की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति : सरकार निवेश संवर्धन योजनाओं और पर्यटन नीति के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित कर रही है। इससे नए अस्पताल, स्वास्थ्य संस्थान और रोजगार के अवसर विकसित होंगे। नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति तथा चिकित्सा शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में तकनीकी समिति का गठन किया गया है।
नीति की प्रमुख विशेषताएं :
चिकित्सा और पर्यटन का एकीकृत मॉडल
देशी-विदेशी मरीजों के लिए विश्वस्तरीय उपचार
आयुर्वेद, योग और आधुनिक चिकित्सा का समन्वय
बहुभाषी हेल्पलाइन और डिजिटल हेल्थ सेवाएं
निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम
स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर
राजस्थान की वैश्विक मेडिकल डेस्टिनेशन के रूप में ब्रांडिंग।
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी नई पहचान :
अब प्रदेश उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है। राज्य में 8 हजार से अधिक अस्पताल, 46 मेडिकल कॉलेज और 15 डेंटल कॉलेज संचालित हैं। आधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी एवं सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों का विस्तृत नेटवर्क मरीजों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

Comment List