RPSC वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, 10 हजार रुपये का इनामी चन्द्रभान यादव एसओजी के हत्थे चढ़ा

डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार

RPSC वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, 10 हजार रुपये का इनामी चन्द्रभान यादव एसओजी के हत्थे चढ़ा
एसओजी (SOG) ने RPSC द्वितीय श्रेणी भर्ती परीक्षा 2022 में ₹1 लाख के सौदे पर मूल अभ्यर्थी अनिल कुमार मीणा की जगह विज्ञान विषय की परीक्षा देने वाले ₹10,000 के इनामी डमी अभ्यर्थी चंद्रभान यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस फर्जीवाड़े से मूल अभ्यर्थी का चयन वरिष्ठ अध्यापक पद पर हो गया था।

जयपुर। RPSC की वर्ष 2022 की वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी) भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाले 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी चन्द्रभान यादव को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक लाख रुपये के सौदे में मूल अभ्यर्थी की जगह विज्ञान विषय की परीक्षा दी थी, जिसके आधार पर मूल अभ्यर्थी का चयन वरिष्ठ अध्यापक के पद पर हो गया था। विशाल बंसल एडीजी एसओजी ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा-2022 के विज्ञान विषय की परीक्षा 24 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई थी।

जांच में सामने आया कि मूल अभ्यर्थी अनिल कुमार मीणा पुत्र रामराज मीणा निवासी ग्राम काचरोदा सपोटरा करौली ने विज्ञान विषय तथा सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक विज्ञान विषय की परीक्षा स्वयं नहीं दी। उसके स्थान पर डमी अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठाया गया। विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान भरतपुर स्थित सरस्वती मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टेक्नोलॉजी पार्क, आगरा-जयपुर बाईपास, सेवर परीक्षा केंद्र पर मूल अभ्यर्थी अनिल कुमार मीणा की जगह चन्द्रभान यादव पुत्र पूरणमल यादव (26), निवासी चोपड़ा की ढाणी, किशोरपुरा, थाना अजीतगढ़, जिला सीकर ने परीक्षा दी थीचन्द्रभान यादव ने एक लाख रुपये के सौदे में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी थी। इस फर्जीवाड़े के जरिए मूल अभ्यर्थी अनिल कुमार मीणा वरिष्ठ अध्यापक (विज्ञान) के पद पर धोखाधड़ीपूर्वक चयनित हो गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था