अनशन के दौरान कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत : कांवटिया अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा मामला 

डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी 

अनशन के दौरान कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत : कांवटिया अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा मामला 
जेसीटीएसएल लो-फ्लोर बस कर्मचारियों का आमरण अनशन छठे दिन जारी। मांगों पर प्रबंधन की उदासीनता से नाराजगी बढ़ी। अनशनरत कर्मचारी मनीष श्रीमाली की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया। यूनियन ने चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर कार्यबहिष्कार और चक्का जाम।

जयपुर। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) के लो-फ्लोर बस कर्मचारियों का आमरण अनशन छठे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन उनकी मांगों पर अब तक किसी प्रकार की वार्ता या समाधान की पहल नहीं कर रहा है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

ड्यूटी करते हुए आमरण अनशन कर रहे कर्मचारी मनीष श्रीमाली की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर साथियों और यूनियन पदाधिकारियों ने उन्हें तुरंत कांवटिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। इस दौरान इंटक यूनियन के अध्यक्ष रामकुंवार विश्नोई ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी मजबूरन कार्यबहिष्कार और चक्का जाम का निर्णय लेने पर विवश होंगे। यूनियन का कहना है कि यदि ऐसा कदम उठाना पड़ा तो इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा और शहर की बस सेवा प्रभावित होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जेसीटीएसएल प्रबंधन की होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल