जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम

अधिकारियों की तैनाती और आवंटन के बाद प्रवर्तन दल का गठन शामिल  

जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम

शहर में ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए क्यूआर कोड और कलर कोडिंग आधारित डिजिटल सिस्टम 3 मई 2026 से लागू। पुलिस आयुक्तालय जयपुर ने निविदा प्रक्रिया पूरी। योजना से जोनवार प्रबंधन, ट्रैफिक सुधार और अनियमित संचालन पर रोक लगेगी।

जयपुर। शहर में -रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित यातायात प्रबंधन बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना में आरटीआईडीएफ संचालन समिति की 21वीं बैठक में -रिक्शा के लिए कलर कोडिंग और क्यूआर कोड आधारित डिजिटल सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया गया था। इस योजना के लिए निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग जयपुर से 1.10 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति पहले ही जारी हो चुकी है। अब पुलिस आयुक्तालय जयपुर ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है और यह प्रणाली 3 मई 2026 से लागू करने का प्रस्ताव है। इस व्यवस्था के तहत शहर में -रिक्शा का जोनवार डिजिटल मैनेजमेंट किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और अनियमित संचालन पर रोक लगेगी। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त योगेश गोयल ने आरटीओ जयपुर प्रथम को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रस्तावित योजना में कानूनी प्रावधान तैयार करना, विभागीय समन्वय हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करना, क्यूआर कोड पंजीकरण शिविरों में परिवहन अधिकारियों की तैनाती और आवंटन के बाद प्रवर्तन दल का गठन शामिल है।

 

यह पहल शहर में -रिक्शा संचालन को सुरक्षित, व्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

Read More शाही अंदाज में जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, 45 साल के इतिहास में पहली बार मई की गर्मी में फुल चार्टर के साथ दौड़ी लक्ज़री ट्रेन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश