यूएई में प्रदेश की संस्कृति की गूंज, आबूधाबी के BAPS हिंदू मंदिर में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम 

प्लेटफार्म बनाने के लाइव फाउंडेशन कार्य कर रहा है

यूएई में प्रदेश की संस्कृति की गूंज, आबूधाबी के BAPS हिंदू मंदिर में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम 

राजस्थान प्रवासी फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में इंटरनेशनल कलाकार सीमा मिश्रा, मोती खान एवं सिनाया बियानी अपनी कलाकृतियों से प्रवासियों को राजस्थान की संस्कृति की झलक दिखायेंगे।

जयपुर। राजस्थान प्रवासी फ़ाउंडेशन की ओर से 8 फ़रवरी को UAE के आबूधाबी में BAPS  हिन्दू मंदिर में विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में संत सानिध्य के रूप में राजस्थान प्रवासी फाउंडेशन के संरक्षक महंत प्रताप पुरी विधायक पोकरण, आचार्य डॉ. लोकेश, संत अभयदास महाराज का सानिध्य रहेगा। मुख्य अतिथि के रूप में ओंकार सिंह लखावत, चेयरमेन, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण,  गुरवीर सिंह बरार विधायक सादुलशहर, छोटू सिंह भाटी विधायक जैसलमेर, श्रवण सिंह बगड़ी महामंत्री भाजपा राजस्थान मुख्य अतिथि के तौर मौजूद रहेंगे। 

राजस्थान प्रवासी फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में इंटरनेशनल कलाकार सीमा मिश्रा, मोती खान एवं सिनाया बियानी अपनी कलाकृतियों से प्रवासियों को राजस्थान की संस्कृति की झलक दिखायेंगे। राजस्थान प्रवासी फ़ाउंडेशन के संस्थापक ज्ञान सिंह पीलवा ने बताया कि प्रवासी बंधु किसी भी प्रवासी की ज़रूरत पड़ने  पर इकट्ठा हो सके, उनकी मदद कर सके, ऐसा प्लेटफार्म बनाने के लाइव फाउंडेशन कार्य कर रहा है।

Tags: uae

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: 20वें फेरे में पर्यटकों की संख्या कम, शाही अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: 20वें फेरे में पर्यटकों की संख्या कम, शाही अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत
दुनिया की प्रतिष्ठित लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स गुरुवार को अपने 20वें सफर पर जयपुर पहुंची। गांधी नगर स्टेशन पर...
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश
ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
राजस्थान विधानसभा: मांडलगढ़ पशु चिकित्सालय को लेकर राज्य सरकार का पलटवार, जोराराम कुमावत ने कहा-नियमानुसार रिक्त पदों को भरने की होगी कार्यवाही
हिंद महासागर में हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का केंद्र पर तीखा हमला, कहा-देश के रणनीतिक और राष्ट्रीय हितों की उपेक्षा कर रही है सरकार, विदेश नीति पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं