हेमलता प्रभु स्मृति समारोह में नारी सशक्तीकरण की गूंज

कलात्मक श्रद्धांजलि: जवाहर कला केंद्र में 'नंगा कपड़ा' का मंचन

हेमलता प्रभु स्मृति समारोह में नारी सशक्तीकरण की गूंज

जयपुर के जवाहर कला केंद्र में हेमलता प्रभु स्मृति समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रियाक्षी अग्रवाल का नाटक 'नंगा कपड़ा' रहा, जिसने नारी सशक्तिकरण और आत्मविश्वास का सशक्त संदेश दिया। कलारिपयट्टू और भरतनाट्यम जैसी विधाओं के संगम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर नई पीढ़ी को प्रेरित किया।

जयपुर। जवाहर कला केंद्र में आयोजित 15वें हेमलता प्रभु स्मृति समारोह में गुरुवार को भावनाओंए स्मृतियों और कला का अनूठा संगम देखने को मिला। शिक्षिका हेमलता प्रभु की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिष्यों, कला प्रेमियों और आमजन ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह की शुरुआत में सेवानिवृत्त आईएएस संगीता गैरोला ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि हेमलता प्रभु ने विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार किया। उन्होंने कहा, फेल्यर एंड सक्सेस, दोनों ही जीवन यात्रा का हिस्सा हैं, जो उनके व्यक्तित्व की प्रमुख सीख रही।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रियाक्षी अग्रवाल की नाट्य प्रस्तुति नंगा कपड़ा रही। इस प्रस्तुति में नारी की पीड़ा, सामाजिक बंधनों और आत्मबल को प्रभावी ढंग से मंच पर उकेरा गया। नाटक ने यह संदेश दिया कि स्त्री की पहचान उसके वस्त्रों से नहीं, बल्कि उसकी क्षमता और आत्मविश्वास से होती है। प्रस्तुति में कलारिपयट्टू, भरतनाट्यम और फ्लेमेंको जैसी कला विधाओं का समावेश दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।

आयोजन में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और कला अनुरागियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम ने हेमलता प्रभु के शिक्षा, समाज और महिला सशक्तिकरण के योगदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

शांति वार्ता अटकने से शेयर बाजार में भारी गिरावट : आईटी कंपनियों में लगातार बिकवाली, इन कंपनियों पर रखें नजर शांति वार्ता अटकने से शेयर बाजार में भारी गिरावट : आईटी कंपनियों में लगातार बिकवाली, इन कंपनियों पर रखें नजर
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल होने और गिरते रुपये ने शेयर बाजार को लाल निशान में धकेल दिया है। सेंसेक्स 700...
राजस्थान विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी : ठीक दोपहर एक बजे होगा आत्मघाती धमाका, सभी मुसलमानों को निकाले बाहर
चीन में घोस्ट फूड स्कैम का खुलासा : 67 हजार फर्जी दुकानें बेनकाब, कंपनियों पर लगाया 4,400 करोड़ रुपए का जुर्माना
शोभायात्रा : गुलाबी नगरी में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे; पौराणिक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं, सबसे आगे प्रथम पूज्य की झांकी 
डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा: तीन हफ़्तों के लिए और बढ़ा इज़रायल और लेबनान के बीच संघर्ष-विराम, नेतन्याहू और जोसेफ आउन के बीच शिखर सम्मेलन की मेजबानी की संभावना
राजधानी दिल्ली में आयोजित हुआ ग्राम-2026 रोड शो: सीएम भजनलाल ने किया निवेशकों को आमंत्रित, कृषि जगत की बड़ी हस्तियां रहीं मौजूद 
सीएम रेड्डी ने जताया आरटीसी के चालक शंकर की मौत पर शोक : मदद का दिया आश्वासन, परिवार को शक्ति और साहस मिलने की प्रार्थना की