आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने 68 ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालयों के लिए मानदेय किया स्वीकृत, भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित

1 अप्रैल 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने 68 ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालयों के लिए मानदेय किया स्वीकृत, भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने नवसृजित 68 ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालयों में प्रत्येक ब्लॉक के लिए एक-एक मशीन रीड मैन के मानदेय को स्वीकृति दी। प्रत्येक पद को 15,163 रुपए प्रतिमाह मिलेगा। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी।

जयपुर। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने नवसृजित 68 ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालयों के संचालन को लेकर आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक ‘मशीन रीड मैन’ के मानदेय भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है।

आदेश के अनुसार, प्रत्येक ब्लॉक में नियुक्त मशीन रीड मैन को 15,163 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी। कुल 68 पदों के लिए मानदेय स्वीकृत किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह व्यय संबंधित वित्तीय प्रावधानों के अंतर्गत वहन किया जाएगा। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि भुगतान प्रक्रिया में राजस्थान लोक सेवाओं के प्रदाय में पारदर्शिता अधिनियम 2012 एवं संबंधित वित्तीय नियमों की पालना सुनिश्चित की जाए। विभाग ने यह भी कहा है कि IFMS पोर्टल पर आवश्यक अपडेट कर भुगतान समयबद्ध तरीके से किया जाए। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

केजरीवाल ने दिल्ली को हर क्षेत्र में पीछे धकेला : सीवर और पानी की हालत किसी से छिपी नहीं, कपिल मिश्रा ने कहा- ईमानदारी का नकली मेडल लेकर घूमते रहे केजरीवाल ने दिल्ली को हर क्षेत्र में पीछे धकेला : सीवर और पानी की हालत किसी से छिपी नहीं, कपिल मिश्रा ने कहा- ईमानदारी का नकली मेडल लेकर घूमते रहे
कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 11 वर्षों में दिल्ली की सड़क, पानी और सीवर व्यवस्था...
मोदी की दूरदर्शी सोच से भारत बन रहा वैश्विक ताकत : प्रदेश को हमेशा दी विकास की सौगातें, भजनलाल बोले- किसानों के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में हुए ऐतिहासिक कार्य
होली के अवसर पर वड़ोदरा-खातीपुरा-वड़ोदरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, जानें किन स्टेशनों पर करेगी ठहराव 
सडन कार्डियक अरेस्ट के खतरे से पहले ही मिलेगा अलार्म, जयपुर में विशेषज्ञों ने साझा की नई तकनीक
आंध्र प्रदेश में पटाखा कारखाने में विस्फोट :  हादसे में 10 लोगों की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी
ग्लोबल मार्केट में हड़कंप : फिर नई ऊंचाई पर सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर : अजमेर आस्था और शौर्य की धरती, मोदी ने कहा- यहां क्रांतिवीरों के पदचिह्न