साइबर ठगी पर राजस्थान व पंजाब में 6 ठिकानों पर ईडी के छापे, विदेशों तक जुड़े नेटवर्क की जांच

कार्रवाई के बाद नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा

साइबर ठगी पर राजस्थान व पंजाब में 6 ठिकानों पर ईडी के छापे, विदेशों तक जुड़े नेटवर्क की जांच
साइबर अपराध से अर्जित काली कमाई और फर्जी सिमकार्ड नेटवर्क के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान और पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी। ईडी की टीमों ने राजस्थान के जोधपुर, नागौर और किशनगढ़ सहित पंजाब के लुधियाना में कुल 6 ठिकानों पर दबिश।

जयपुर। साइबर अपराध से अर्जित काली कमाई और फर्जी सिमकार्ड नेटवर्क के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को राजस्थान और पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ईडी की टीमों ने राजस्थान के जोधपुर, नागौर और किशनगढ़ सहित पंजाब के लुधियाना में कुल 6 ठिकानों पर दबिश दी। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जोधपुर की बासनी साइबर पुलिस शाखा में दर्ज एक मामले के आधार पर की गई है। जांच में सामने आया कि बड़ी संख्या में मोबाइल सिमकार्ड खरीदकर उन्हें साइबर अपराधियों तक पहुंचाया जा रहा था।

इन सिमकाडार्ें का उपयोग ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और अन्य साइबर अपराधों में किया जा रहा था, जिससे करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। ईडी सूत्रों के मुताबिक साइबर अपराधियों का यह नेटवर्क केवल देश तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार विदेशों तक फैले होने की आशंका है। इसी कड़ी में जोधपुर में तीन, नागौर में दो तथा किशनगढ़ और लुधियाना में एक-एक स्थान पर छापेमारी की गई। ईडी की टीम दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई के बाद नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसने की संभावना जताई जा रही है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण