भेड़ निष्क्रमण कार्य में नहीं लगाए शिक्षकों की ड्यूटी, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिए निर्देश

दिलावर ने जिला कलेक्टर उदयपुर को आदेश निरस्त करने के निर्देश दिए

भेड़ निष्क्रमण कार्य में नहीं लगाए शिक्षकों की ड्यूटी, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिए निर्देश

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर जिला प्रशासन की ओर से शिक्षकों की ड्यूटी भेड़ निष्क्रमण कार्य में लगाए जाने को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए है

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर जिला प्रशासन की ओर से शिक्षकों की ड्यूटी भेड़ निष्क्रमण कार्य में लगाए जाने को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए है।

 दिलावर ने जिला कलेक्टर उदयपुर को निर्देश दिए हैं कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी ग़ैर शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाए तथा भेड़ निष्क्रमण में लगाई गई शिक्षकों की ड्यूटी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करें। उल्लेखनीय है कि उदयपुर जिला प्रशासन ने एक आदेश जारी कर भेड़ों पर नजर रखने के लिए सरकारी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई थी, जिसका शिक्षकों ने विरोध कर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से आदेश निरस्त करवाने की मांग की थी। जिस पर दिलावर ने जिला कलेक्टर उदयपुर को आदेश निरस्त करने के निर्देश दिए है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री कल जारी करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त, जोधपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह मुख्यमंत्री कल जारी करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त, जोधपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि राज्य के 66 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि...
अमित शाह ने टीएमसी पर बोला हमला : SIR के दौरान नाम हटाए जाने को लेकर ममता बनर्जी को ठहराया जिम्मेदार, गोरखा मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोप
एनपीटी समीक्षा बैठक में पश्चिमी एशिया को परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र बनाने के पुराने वादे को प्राथमिकता मिलेः ईरान
महिला कांग्रेस ने हैदराबाद में शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान: महिला आरक्षण अधिनियम को तुरंत लागू करने की मांग, छोटे राज्यों के प्रतिनिधित्व पर असर पड़ने का लगाया आरोप
आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रभावी निरीक्षण के निर्देश, 15 दिन में देनी होगी दैनिक रिपोर्ट
आदर्श कोऑपरेटिव घोटाले पर गहलोत का बड़ा हमला: AAG की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल, कहा-रोपियों की पैरवी कर रही फर्म से जुड़े हैं AAG, सरकार को तुरंत करना चाहिए एक्शन
राजस्थान में सौर ऊर्जा के प्रति उपभोक्ताओं का रुझान: रूफ टॉप सौर ऊर्जा में राजस्थान तीसरे स्थान पर, 1.44 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य