वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर : राजस्थान में बदला मौसम, जयपुर समेत कई जिलों में बारिश

आसींद में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर : राजस्थान में बदला मौसम, जयपुर समेत कई जिलों में बारिश
राजधानी जयपुर, दौसा, सीकर सहित कई जिलों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी। जयपुर में देर रात से मौसम सुहावना हो गया और ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। सुबह भी शहर में बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट दर्ज।

जयपुर। राजधानी जयपुर, दौसा, सीकर सहित कई जिलों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। जयपुर में देर रात से मौसम सुहावना हो गया और ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। सुबह भी शहर में बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सीकर में 3 इंच से ज्यादा बारिश अब तक हो चुकी है। मौसम में आए बदलाव का असर दिन और रात दोनों के तापमान पर देखने को मिला है।

मौसम विभाग ने 13 जून को प्रदेश के 23 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है तथा लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। शुक्रवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और चूरू के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। श्रीगंगानगर और चूरू में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे किसानों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

तबेले में गढ़ी मिली 2.5 करोड़ की हेरोइन, दो लाख रुपए की नकदी और दो मोबाइल फोन बरामद तबेले में गढ़ी मिली 2.5 करोड़ की हेरोइन, दो लाख रुपए की नकदी और दो मोबाइल फोन बरामद
बीएसएफ और सीआईडी की संयुक्त टीम ने एक तबेले में जमीन के नीचे गाड़कर छिपाई गई करीब डेढ़ करोड़ की...
लैंडिंग के दौरान हादसा : वायु सेना का एन 32 मालवाहक विमान क्रैश, उतरने से समय लगी आग
सरकारी स्कूल के पास चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, पिता-पुत्र हिरासत में
ओमान तट पर भारतीय नाविकों वाले चौथे जहाज पर हमले के दावे फर्जी, विदेश मंत्रालय ने कहा- सभी नाविक सुरक्षित
घुँघरुओं की गूंज में संवर रहा भविष्य : जयपुर में 51 बच्चे सीख रहे शुद्ध कथक, संस्कृति से भी हो रहा जुड़ाव
फीफा विश्वकप-2026 : मेक्सिको ने उद्घाटन मैच में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया, तीन रेड कार्ड और भारी हंगामे के साथ हुआ मैच का अंत
UP : पीतल कारोबारी के घर एक करोड़ की डकैती, 10 आरोपी गिरफ्तार