राजस्थान रोडवेज में इस साल नहीं दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जून 2027 तक मिलेंगी पहली 50 बसें

पहले चरण में जयपुर सहित पांच शहरों में होगा संचालन

राजस्थान रोडवेज में इस साल नहीं दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जून 2027 तक मिलेंगी पहली 50 बसें
राजस्थान रोडवेज के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने का इंतजार अब अगले साल तक बढ़ गया है। रोडवेज इस वर्ष इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू नहीं कर सकेगी। योजना के तहत जून 2027 तक पहली 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभावना है।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने का इंतजार अब अगले साल तक बढ़ गया है। रोडवेज इस वर्ष इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू नहीं कर सकेगी। योजना के तहत जून 2027 तक पहली 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभावना है। प्रदेश में कुल 300 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। पहले चरण में इनका संचालन जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अलवर और दिल्ली रूट पर किया जाएगा। इससे रोडवेज के बेड़े में पहली बार इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। इन बसों के संचालन के लिए अभी किराया और शेड्यूल निर्धारित नहीं किया गया है। बसों का संचालन करने वाले ऑपरेटर को प्रतिदिन 400 किलोमीटर बस चलानी होगी। इसके बदले रोडवेज की ओर से ऑपरेटर को प्रति किलोमीटर 34.56 रुपए का भुगतान किया जाएगा। बसों के संचालन और भुगतान की व्यवस्था निर्धारित शर्तों के अनुसार होगी।

18 स्थानों पर बनाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए प्रदेश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इसके तहत कोटपूतली, दिल्ली, सिंधी कैंप, डीलक्स आगार, अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, केकड़ी, अलवर, कोटा, ब्यावर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, सिरोही, टोंक और सवाई माधोपुर सहित निर्धारित स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इनके लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं। चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने वाली कंपनी 12 साल तक इनका संचालन और रखरखाव करेगी। रोडवेज को अपनी बसें चार्ज करवाने के लिए संबंधित कंपनी को प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान करना होगा।

 इन राज्यों में चल रही इलेक्ट्रिक बसें

Read More रेलवे टीसी के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज : सोशल मीडिया पर हुई पहचान, जानें पूरा मामला  

देश के कई राज्यों में रोडवेज की ओर से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। अब राजस्थान में भी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी है। पहले चरण में 50 बसें आने के बाद आगे की प्रक्रिया के तहत कुल 300 बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा।

Read More कालवाड़ रोड से हटेंगे अतिक्रमण, 160 फीट होगी सड़क की चौड़ाई

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘ये प्रेम मोल लिया’ के प्रेम के लिए आयुष्मान खुराना ही थे पहली पसंद : सूरज बडज़ात्या ‘ये प्रेम मोल लिया’ के प्रेम के लिए आयुष्मान खुराना ही थे पहली पसंद : सूरज बडज़ात्या
फिल्मकार सूरज आर. बडज़ात्या ने खुलासा किया कि आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में प्रेम की भूमिका के लिए...
इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन 
आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग
APEC Summit 2026: ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच आज होगी त्रिपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता
आईपीएल : 10 टीमों ने 1002 करोड़ रुपये किए खर्च; कोहली, रोहित, बुमराह रिटेंशन में सबसे आगे