आमेर में बदला हाथी सवारी का समय, अक्टूबर से मार्च तक सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक होगा संचालन

2 पर्यटकों का किराया 2500 रुपए

आमेर में बदला हाथी सवारी का समय, अक्टूबर से मार्च तक सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक होगा संचालन
आमेर महल में हाथी सवारी का समय अक्टूबर से मार्च तक बदलकर सुबह 7:30 से 11:30 बजे। वर्तमान में 68 हाथियों से सवारी संचालित। दो पर्यटकों का किराया 2500 रुपए। हथिनी नंबर 86 और 44 की सवारी स्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

जयपुर। आमेर महल में पर्यटकों के लिए हाथी सवारी का समय गुरुवार से बदल गया है। अक्टूबर से मार्च तक अब हाथी सवारी का संचालन सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। गर्मी और सर्दी के मौसम के अनुसार हाथी सवारी के समय में यह बदलाव किया गया है। आमेर में वर्तमान में 68 हाथियों के जरिए पर्यटकों को हाथी सवारी कराई जा रही है। दो पर्यटकों के लिए हाथी सवारी का किराया 2500 रुपए निर्धारित है। इसमें हाथी मालिक को 2100 रुपए, यात्रा अभिकर्ता को 180 रुपए दिए जाते हैं। वहीं, 30 रुपए हाथी कल्याण कोष और 70 रुपए हाथी विकास संचालन में जमा किए जाते हैं। दो हथिनियों की सवारी स्थायी रूप से बंद आमेर महल अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने बताया कि वर्तमान में 68 हाथियों से सवारी का संचालन किया जा रहा है।

वहीं, हथिनी नंबर 86 और 44 का हाथी सवारी में संचालन स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पर्यटकों की सुविधा और निर्धारित नियमों के अनुसार हाथी सवारी का संचालन किया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

2 और 15 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, व्यापारियों ने एमडीआर के विरोध में किया देशव्यापी आह्वान 2 और 15 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, व्यापारियों ने एमडीआर के विरोध में किया देशव्यापी आह्वान
यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 2 और 15 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई...
'सबकी योजना, सबका विकास' थीम पर जन योजना अभियान 2026-27 की शुरुआत, गांधी जयंती पर देशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
असर खबर का : हाईवे किनारे शुरू हुआ सौंदर्यीकरण कार्य, झाड़ियों और कंटीले बबूल की सफाई शुरू
सीएचसी की सफाई व्यवस्था बदहाल, दीवारों पर पान-गुटखे की पीक और वार्डों में घूम रहे आवारा श्वान
रणथम्भौर में नए पर्यटन सत्र का आगाज : पहले दिन ही बाघ के दीदार, देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों में दिखा उत्साह
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर स्वास्थ्य भवन में रक्तदान शिविर, आईएएस अविचल चतुर्वेदी ने किया रक्तदान
कैप्टन मच्छार की हालत स्थिर : चोटों से जल्द ठीक होने की उम्मीद, भारतीय दूतावास रख रहा स्वास्थ्य पर नजर