दीपावली पर आपातकालीन सेवाएं और बर्न यूनिट रहेंगी अलर्ट मोड पर, स्वास्थ्य सेवाओं को मुस्तैद रखने के दिए निर्देश

चिकित्सा कर्मियों के अवकाश निरस्त करने के भी निर्देश

दीपावली पर आपातकालीन सेवाएं और बर्न यूनिट रहेंगी अलर्ट मोड पर, स्वास्थ्य सेवाओं को मुस्तैद रखने के दिए निर्देश
दीपावली पर पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए राजस्थान के सभी सरकारी अस्पताल अलर्ट मोड पर रहेंगे। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने आपातकालीन सेवाएं और बर्न यूनिट पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। आपातकालीन चिकित्सा कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। दवाइयों, संसाधनों और स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जयपुर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह मुस्तैद रखने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं और बर्न यूनिट को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं से जुड़े चिकित्सा कर्मियों के अवकाश निरस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि दीपावली के दौरान पटाखों से जलने, आगजनी और अन्य दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। ऐसे में सभी अस्पतालों में आपातकालीन उपचार की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बर्न यूनिट में आवश्यक संसाधन, दवाइयां और उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा कर्मी ड्यूटी पर उपलब्ध रहें। अस्पतालों में आवश्यक स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं तैयार रखी जाएं। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि त्योहार के दौरान आमजन को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tags: burn

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जीएसटी नियमों में कारोबारियों की बढ़ेगी जवाबदेही, रिटर्न में लापरवाही पर रद्द होगा पंजीकरण जीएसटी नियमों में कारोबारियों की बढ़ेगी जवाबदेही, रिटर्न में लापरवाही पर रद्द होगा पंजीकरण
नियमों में बदलाव के साथ राज्य सरकार ने लापरवाह कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। नियमित करदाता ने लगातार छह...
शरद पवार को मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी, अभी राजनीति से रहेंगे दूर
दीपावली पर आपातकालीन सेवाएं और बर्न यूनिट रहेंगी अलर्ट मोड पर, स्वास्थ्य सेवाओं को मुस्तैद रखने के दिए निर्देश
विलायती बाजार की तेजी का असर : सोना 500 रुपए महंगा, जानें चांदी की कितनी बढ़ी कीमतें
केंद्र ने पंजाब का जेल कानून चंडीगढ़ में किया लागू : 500 मीटर तक लागू होगा नो-फ्लाई जोन, कैदियों को दूसरे राज्यों में भी भेज सकेगी सरकार
Voice Of Youth: खुशियों का त्योहार है दीपावली, किसी की परेशानी का कारण न बनें
प्रदेश में पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच सरपंच चुनाव के फाइनल आंकड़े जारी, 84 फीसदी मतदान