कर्मचारियों का डीए 3% बढ़ाने की तैयारी, दिवाली बोनस भी मिलेगा

राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 60 प्रतिशत डीए मिल रहा 

कर्मचारियों का डीए 3% बढ़ाने की तैयारी, दिवाली बोनस भी मिलेगा
राजस्थान सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (डीए) तीन प्रतिशत बढ़ाने और दिवाली बोनस देने की तैयारी कर रही है। वित्त विभाग में दोनों घोषणाओं को लेकर कवायद चल रही है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद आदेश जारी किए जा सकते हैं।

जयपुर। राजस्थान सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (डीए) तीन प्रतिशत बढ़ाने और दिवाली बोनस देने की तैयारी कर रही है। वित्त विभाग में दोनों घोषणाओं को लेकर कवायद चल रही है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद आदेश जारी किए जा सकते हैं। फिलहाल, राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है। प्रस्तावित बढ़ोतरी के बाद यह 63 प्रतिशत हो जाएगा।

हर महीने 500 से 4,500 रुपए तक बढ़ेगा वेतन: तीन प्रतिशत डीए बढ़ने पर कर्मचारियों को उनके वेतनमान के अनुसार, लाभ मिलेगा। एल-1 से एल-24 तक के वेतन स्तरों में अनुमानित मासिक बढ़ोतरी 500 से 4,500 रुपए तक हो सकती है।

13.44 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा :

डीए बढ़ने से प्रदेश के करीब आठ लाख सरकारी कर्मियों और 5.44 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। राज्य कर्मचारियों के साथ पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ाया जाएगा। इससे सरकारी खजाने पर 1,500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आर्थिक भार आने का अनुमान है। सरकार ने इसी साल अप्रैल में डीए 58 से बढ़ाकर 60% किया था। केन्द्र सरकार की घोषणा के बाद राजस्थान में भी महंगाई भत्ता बढ़ाने की परंपरा रही है। अप्रैल में केन्द्र की घोषणा के पांच दिन बाद राज्य ने भी बढ़ोतरी की थी।

Read More जॉर्जिया की लिया गुगुशविली बनीं मिस सुपरमॉडल वर्ल्डवाइड-2026, अमेरिका की ल्यूडमिला ने जीता मिसेज का ताज

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुतिन की दो टूक-  यूरोप के साथ युद्ध नहीं चाहता रूस, लेकिन किसी से डरता भी नहीं! पुतिन की दो टूक- यूरोप के साथ युद्ध नहीं चाहता रूस, लेकिन किसी से डरता भी नहीं!
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप को चेतावनी देते हुए कहा कि रूस युद्ध नहीं चाहता, लेकिन टकराव हुआ...
‘अर्नब’ कमजोर : नए चक्रवात का खतरा, आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ने के आसार
राजस्थान के रंगमंच को चाहिए स्थायी सहारा : दर्शक तैयार, लेकिन मंच तक पहुंच आसान नहीं
अमेजन में छंटनी का सिलसिला, बदलती तकनीकी दुनिया के संकेत
सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत, कई जगह चांद नहीं दिखने से सुबह खोला व्रत
अर्नब साइक्लोन ने राजस्थान की जीत की उम्मीदों को धोया, उत्तराखंड के खिलाफ रणजी मुकाबला ड्रॉ समाप्त
डिजिटल फ्रॉड के शिकार लोगों को बैंक दे मुआवजा, अचानक असामान्य लेनदेन हो तो सजग रहें बैंक : सुप्रीम कोर्ट