EOS-05 के सफल प्रक्षेपण पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा-  भारत ने एक बार फिर अपनी बढ़ती सामर्थ्य और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का परिचय दिया

आत्मनिर्भर अंतरिक्ष कार्यक्रम की नई ताकत को दर्शाता

EOS-05 के सफल प्रक्षेपण पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा-  भारत ने एक बार फिर अपनी बढ़ती सामर्थ्य और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का परिचय दिया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने GSLV-F17 के जरिए EOS-05 के सफल प्रक्षेपण पर देशवासियों और इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी बढ़ती सामर्थ्य और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने GSLV-F17 के जरिए EOS-05 के सफल प्रक्षेपण पर देशवासियों और इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी बढ़ती सामर्थ्य और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि GSLV-F17 के माध्यम से EOS-05 का सफल प्रक्षेपण भारत की अंतरिक्ष यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भू-समकालिक कक्षा से भारत के पहले इमेजिंग सैटेलाइट का प्रक्षेपण देश की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भर अंतरिक्ष कार्यक्रम की नई ताकत को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) लगातार भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को नई गति और ऊंचाइयां प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में देश की उपलब्धियां आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत कर रही हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और मिशन से जुड़े सभी कर्मठ साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में देश इसी तरह नई उपलब्धियां हासिल करता रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्य सचिव से एसीबी महानिदेशक की मुलाकात, लंबित अभियोजन स्वीकृति प्रकरणों की समीक्षा मुख्य सचिव से एसीबी महानिदेशक की मुलाकात, लंबित अभियोजन स्वीकृति प्रकरणों की समीक्षा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने मुलाकात कर प्रदेश में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति...
अखिलेश यादव से आशुतोष रांका की मुलाकात: SP-CJP के बीच बढ़ी नजदीकी से यूपी में नए सियासी समीकरणों की अटकलें तेज
आधी रात गूंजेंगे शंख-नगाड़े, मंदिरों में जन्मेंगे नंदलाल, बृजनाथजी समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी
मेलोनी सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर बनाया नया इतिहास, PM Modi ने दी बधाई
कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन में कोयले पर पड़ी मानसून की मार, 5 महीनों में लगा 45.34 लाख रूपये डेमरेज चार्ज
एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान पर प्राथमिक रिपोर्ट जारी, नशीली दवाओं के इस्तेमाल पर लगाम की हिदायत
EOS-05 के सफल प्रक्षेपण पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा-  भारत ने एक बार फिर अपनी बढ़ती सामर्थ्य और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का परिचय दिया