जयपुर में भी शुरू हुआ ईएसआईसी का राष्ट्रीय स्वास्थ्य जांच अभियान, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया शुभारंभ

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं

जयपुर में भी शुरू हुआ ईएसआईसी का राष्ट्रीय स्वास्थ्य जांच अभियान, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया शुभारंभ

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने 40 वर्ष से अधिक आयु के बीमित व्यक्तियों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम शुरू। कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह खींवसर ने महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए ईएसआई योजना में एचपीवी वैक्सीन शामिल करने की बात कही।

जयपुर। देशभर के बीमित व्यक्तियों, जिनकी 40 वर्ष से अधिक आयु है उनके लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा वार्षिक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का अखिल भारतीय स्तर पर शुभारंभ किया गया। जयपुर में इस आई हॉस्पिटल में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, विधायक गोपाल शर्मा सहित इस आई अधिकारियों ने एक कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री खींवसर ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं। खासकर महिलाओं में ये समस्या ज्यादा है। महिलाएं अक्सर अपनी सेहत का ध्यान रखने में चूक जाती हैं। इसलिए अक्सर मैं देखता हूं कि ज्यादातर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर दिक्कत होती है। इससे कई बार महिलाएं मौत का शिकार हो जाती हैं। केन्द्र सरकार ने भी देश भर में बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एच पी वी वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है। मेरा मानना है कि इस कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा वार्षिक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम में भी एच पी वी वैक्सीन प्रोग्राम को शामिल किया जाए और मैं भी इसके लिए प्रयास करूंगा।

 

कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने चिकित्सा मंत्री से एस आई मेडिकल कॉलेज के लिए हॉस्पिटल के पास ही जमीन अलॉट करने की मांग की।

 

Read More एमएसीपी में एसीआर नियमों को लेकर वित्त विभाग ने दिया नया स्पष्टीकरण, आईएफएमएस 3.0 पर बीओक्यू व्यवस्था जारी रखने का निर्णय

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव