ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद भी जयपुर-दुबई उड़ान प्रभावित : दुबई फ्लाइट संचालन ठप, यात्रियों में बढ़ी परेशानी

एयरपोर्ट पर लगातार पूछताछ बढ़ गई

ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद भी जयपुर-दुबई उड़ान प्रभावित : दुबई फ्लाइट संचालन ठप, यात्रियों में बढ़ी परेशानी

जयपुर में ईरान-अमेरिका सीजफायर के बावजूद स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई फ्लाइट सेवा अब तक सुचारू नहीं हो पाई। टिकट बुकिंग के बावजूद उड़ानें संचालित नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही। शेड्यूल स्पष्ट नहीं होने से यात्रा योजनाएं प्रभावित।

जयपुर। ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद भी जयपुर-दुबई फ्लाइट सेवा अब तक सुचारू नहीं हो पाई है। मामला स्पाइसजेट की नियमित फ्लाइट से जुड़ा है, जिससे यात्रियों को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, दुबई से सुबह 8:20 बजे जयपुर पहुंचने वाली फ्लाइट और जयपुर से सुबह 9:20 बजे दुबई रवाना होने वाली फ्लाइट का संचालन टिकट बुकिंग होने के बावजूद नहीं हो रहा है। इससे यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और एयरपोर्ट पर लगातार पूछताछ बढ़ गई है।

यात्रियों का कहना है कि सीजफायर के बाद फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इससे व्यापारिक और पर्यटन यात्रियों में खासा असंतोष देखा जा रहा है। एयरलाइन से जल्द नियमित संचालन शुरू करने की मांग उठ रही है।

 

Read More नाके पर निगरानी, हर वाहन पर नजर : अपराध कर फरार होने की कोशिश की तो तुरंत दबोचे जाएंगे बदमाश, 40 नाकाबंदी पॉइंट और 200 पुलिसकर्मी, रोज 500 वाहनों की जांच

Read More धौलपुर में नदी में नहाने उतरे 8 बच्चे पानी में डूबे : हादसे में 3 की मौत, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर बच्चों की शुरू की तलाश

 

 

 

Read More 1-2 मई को पूर्णिमा पर बाघ-बघेरों का आंकलन, झालाना-आमागढ़ और नाहरगढ़ में तैयारियां पूरी

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक  पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध के सत्य, करुणा और सद्भाव के...
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत
विकास का सहभागी है मजदूर
सोशल मीडिया पर पत्नी द्वारा अन्य पुरुष के साथ फोटो पोस्ट करना पति के साथ मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर