जयपुर एयरपोर्ट : दुबई की शाम की फ्लाइट 19 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को रद्द किया

जयपुर एयरपोर्ट : दुबई की शाम की फ्लाइट 19 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट संचालन में देरी के कारण करीब 19 घंटे लेट। बुधवार शाम 5:55 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट अब गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे उड़ान भरने की संभावना। वहीं, बुधवार शाम 4:55 बजे दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट संचालन कारणों से रद्द।

जयपुर। जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट बुधवार शाम की बजाय अब गुरुवार दोपहर रवाना होगी। फ्लाइट को बुधवार शाम 5:55 बजे जयपुर से दुबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन संचालन में देरी के चलते करीब 19 घंटे लेट हो गई। अब फ्लाइट के गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे जयपुर से दुबई के लिए रवाना होने की संभावना है। इसके चलते यात्रियों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा।

वहीं, दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। यह फ्लाइट बुधवार शाम 4:55 बजे दुबई से जयपुर पहुंचनी थी, लेकिन इसे संचालन कारणों के चलते रद्द कर दिया गया। फ्लाइट में देरी और आने वाली उड़ान रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को उड़ान के नए समय की जानकारी दी गई।

 

Read More आरक्षण महिलाओं का, प्रचार की कमान साहब के हाथ : चुनावों की तारीख तय नहीं, फिर भी गांवों में पंचायत चुनाव का चढ़ा रंग 

Read More राडो घड़ी के शोरूम में बड़ी चोरी : 6 करोड़ की 250 महंगी घड़ियां ले उड़े बदमाश, वारदात से पुलिस महकमे मेें हड़कंप

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...
असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
एसआईआर फैसलों पर उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निलंबन से किया इनकार, मांगा जवाब
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार