प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी : दिन में आसमान से बरस रही आग, तापमान @46.5 डिग्री
अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम त् 31.1 डिग्री दर्ज
राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। अधिकांश जिलों में पारा 45°C के आसपास पहुंच गया है। श्रीगंगानगर में सबसे अधिक 46.5°C तापमान दर्ज हुआ, जबकि जयपुर में अधिकतम 42.5°C रहा। दिन में झुलसाती धूप और रात में लू से राहत नहीं। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क और तापमान 44-46°C रहने की चेतावनी दी है।
जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। अधिकांश जिलों में तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। श्रीगंगानगर में बुधवार को सबसे अधिक तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम त् 31.1 डिग्री दर्ज किया गया।
दिन में आसमान से आग बरस रही है वहीं रात में भी लू चल रही है। जयपुर में बुधवार को भीषण गर्मी का दौर रहा। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।

Comment List