पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 500 पौधे लगाने का लक्ष्य

फैक्ट सोसायटी का पौधारोपण कार्यक्रम

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 500 पौधे लगाने का लक्ष्य
हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण बचाने के संकल्प के साथ फैक्ट सोसायटी ने 500 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। सांगानेर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। सोसायटी अध्यक्ष अचलदीप सिंह सहित लोकमंच अध्यक्ष नीरज पांथरी, डॉ. रामलाल शर्मा और अन्य लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फैक्ट सोसायटी की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांगानेर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सोसायटी अध्यक्ष अचलदीप सिंह ने बताया कि सोसायटी की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए कुल 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में लोकमंच अध्यक्ष नीरज पांथरी, डॉक्टर रामलाल शर्मा, अमन सिंह, चन्द्रमोहन बैरवा, अमित सिंह और तूफान सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

110 किलोवाट का सोलर, फिर भी बिजली बिल का करंट झेल रहा अस्पताल 110 किलोवाट का सोलर, फिर भी बिजली बिल का करंट झेल रहा अस्पताल
चिकित्सा प्रभारी बोले-उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर अस्पताल में सोलर क्षमता बढ़ाने का करेंगे प्रयास।
ना वादे पूरे हुए और ना कोशिशें कामयाब,कोरोना में अनाथ हुए बच्चों की सुध लेने वाला कोई नहीं
‘शिमर’ एग्जीबिशन का आगाज, दिवाली और करवाचौथ की खरीदारी के लिए सजे स्टॉल
गांवों की सरकार चुनने उमड़े मतदाता, 160 बूथों पर मतदान
बंगाल में शुद्धिकरण के नाम पर शर्मनाक हरकत? वेणुगोपाल ने उठाए गंभीर सवाल
असर खबर का : अब मिलेगी एमबीएस में एमआरआई जांच की सुविधा
Voice Of Youth: आस्था के आगे छोटा-बड़ा कौन!युवाओं ने उठाई मंदिरों में VIP दर्शन बंद करने की मांग