यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, विश्वविद्यालय ने की छात्र स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना

नैतिकता और सामाजिक समरसता का विकास आवश्यक

यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, विश्वविद्यालय ने की छात्र स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना
जयपुर स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम) में एआईसीटीयू अनुमोदित तीन दिवसीय एफडीपी का समापन हुआ। कुलपति प्रो. बी. चटर्जी ने एआई के दौर में मानवीय मूल्यों की अहमियत बताई। विशेषज्ञों ने तकनीकी दक्षता के साथ नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए इसे जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

जयपुर। यूनिवर्सिटी ऑफ  इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम)में एआईसीटीयू अनुमोदित 3 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज का समापन हुआ। रजिस्ट्रार प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों का स्वागत किया, जबकि एसोसिएट डीन एकेडमिक्स एवं विदेशी संपर्क प्रो.मुकेश यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रो.बीके शर्मा और डॉ. चन्द्रप्रकाश मिश्रा ने उच्च शिक्षा में यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तकनीकी दक्षता के साथ जिम्मेदारी, नैतिकता और सामाजिक समरसता का विकास आवश्यक है।

समापन समारोह में कुलपति प्रो. बिस्वाजॉय चटर्जी ने कहा कि आर्टिफि शियल इंटेलिजेंस के तेजी से बदलते दौर में शिक्षा में मानवीय मूल्यों का समावेश अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तकनीक मानव की सहायता कर सकती हैं, लेकिन सहानुभूति, करुणा और नैतिकता का स्थान नहीं ले सकती। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत जीवन में अपनाने का संकल्प व्यक्त किया। विश्वविद्यालय ने आयोजन समिति समन्वयकों और छात्र स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी