गोविंद देव जी मंदिर में शुरू हुआ फागोत्सव, एक घंटे तक होंगे रंग-रंगीले दर्शन

विशेष श्रृंगार किया जाएगा

गोविंद देव जी मंदिर में शुरू हुआ फागोत्सव, एक घंटे तक होंगे रंग-रंगीले दर्शन

ब्रज की तर्ज पर मंदिरों में फागोत्सव शुरू हो गया है, जो होली तक चलेगा। ठाकुरजी को प्रतिदिन प्राकृतिक गुलाल से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। गोविंद देव जी मंदिर में राजभोग के बाद ‘रचना झांकी’ सजाई जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन समय सुबह 10:45 से 11:45 बजे तक बढ़ाया गया है।

जयपुर। ब्रज के प्रसिद्ध फागोत्सव की तर्ज पर गुलाबी नगरी के मंदिरों में फागोत्सव की शुरुआत हो गई। होली तक चलने वाले इस उत्सव में ठाकुरजी को प्रतिदिन रंग-बिरंगी प्राकृतिक गुलाल अर्पित कर विशेष श्रृंगार किया जाएगा। शेखावाटी के कलाकार चंग और ढप की थाप पर फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में रंग उठा।

शहर के आराध्यदेव गोविंद देवजी मंदिर में आज से राजभोग झांकी के बाद विशेष ‘रचना झांकी’ सजाई जा रही है। इसमें ठाकुरजी को हरी, नीली, पीली, केसरिया, लाल और गुलाबी रंगों की गुलाल अर्पित कर मनमोहक श्रृंगार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन का समय बढ़ाकर सुबह 10:45 से 11:45 बजे तक कर दिया गया है। रचना झांकी में सूती कपड़े पर श्रीकृष्ण लीलाओं की आकर्षक झांकियां भी सजाई गई हैं, जो भक्तों को विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका