मोती डूँगरी गणेश मंदिर में होगा फागोत्सव : गुलाल-गोटे एवं पुष्पों से खेलेंगे होली, फूलों के मंडप में सजेंगे गणपति

मोती डूंगरी गणेश मंदिर: कल मनेगा फागोत्सव

मोती डूँगरी गणेश मंदिर में होगा फागोत्सव : गुलाल-गोटे एवं पुष्पों से खेलेंगे होली, फूलों के मंडप में सजेंगे गणपति
गणेश मंदिर में फागोत्सव का आयोजन होगा। गणेश जी बसंत की फाल्गुनी नवीन पोशाक करेंगे धारण। जयपुरी साफा से होगा विशेष श्रृंगार। पुष्पों के मंडप में रहेंगे विराजमान। सायं 4:30 बजे भक्तों के साथ होगी गुलाल-गोटे एवं पुष्पों से होली।

जयपुर। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में फागोत्सव का आयोजन बुधवार को आयोजित होगा। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश जी बसंत की फाल्गुनी नवीन पोशाक धारण करेंगे। साथ ही मोट्यार स्वरूप में जयपुरी साफा से उनका विशेष श्रृंगार किया जाएगा। भगवान पुष्पों से सजे फूलों के मंडप में विराजमान रहेंगे।

सायं 4:30 बजे भगवान भक्तों के साथ गुलाल-गोटे एवं पुष्पों से होली खेलेंगे। इसके पश्चात सायं 6 से 8:30 बजे तक डफ एवं चंग का विशेष आयोजन रहेगा।जिसमें शेखावाटी की पारंपरिक धुनों पर भक्तजन फागोत्सव का आनंद लेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन