19 सितम्बर से मानसून की विदाई, प्रदेश में अब तक सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश 

उदयपुर में हुई साढ़े तीन इंच से ज्यादा बारिश 

19 सितम्बर से मानसून की विदाई, प्रदेश में अब तक सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश 
प्रदेश में इस सीजन सुस्त रहा मानसून बारिश का तरसा गया। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिले मानसून की अच्छी बारिश का इंतजार ही करते रह गए।

जयपुर। प्रदेश में इस सीजन सुस्त रहा मानसून बारिश का तरसा गया। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिले मानसून की अच्छी बारिश का इंतजार ही करते रह गए। वहीं अब मानसून की विदाई भी नजदीक आ गई है। मौसम विभाग की मानें तो 19 सितम्बर को प्रदेश के पश्चिमी इलाकों से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। वहीं अगले 10 दिनों में पूरे प्रदेश से मानसून अधिकृत रूप से विदा हो जाएगा। मानसून की सुस्त चाल के कारण इस बार प्रदेश में सामान्य से करीब 20 फीसदी कम बारिश हुई। प्रदेश में सामान्यतया मानसून सीजन यानी एक जून से 30 सितम्बर तक औसतन 435.6 एमएम बारिश होती है, लेकिन इस बार 326.71 एमएम के लगभग बारिश अब प्रदेश में हुई है। ऐसे में आमजन के साथ ही किसानों में भी निराशा ही रही है।

इधर उदयपुर में हुई साढ़े तीन इंच से ज्यादा बारिश :

प्रदेश में जाते जाते मानसून कुछ जिलों में बरस रहा है। बीते 24 घंटों में उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर संभाग में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश कोटड़ा उदयपुर में 88 एमएम दर्ज की गई। मंगलवार को पाली, परबतसर सहित कुछ जिलों में बारिश हुई। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए पर बारिश नहीं हुई। हालांकि सुबह शाम यहां ठंडक का अहसास होने लगा है। जयपुर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान फलौदी में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया।

अब आगे क्या ?

Read More जयपुर में देवनानी से मिले यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायी अनुभव और संसदीय परंपराओं पर हुआ मंथन

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार, 16-17 सितंबर को बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु जिलों व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बारिश होने की संभावना है। जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर संभाग कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी 3-4 दिन जारी रह सकती है। 

Read More पर्ची मिलने पर कोचिंग टीचर ने छात्र को पीटा, विरोध में उतरे छात्र तो पुलिस से झड़प

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा