एसएमएस स्टेडियम में जुटे किसान : प्राकृतिक खेती का लेंगे प्रशिक्षण, भजनलाल-देवव्रत-बागड़े रहे मौजूद

चयनित किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान

एसएमएस स्टेडियम में जुटे किसान : प्राकृतिक खेती का लेंगे प्रशिक्षण, भजनलाल-देवव्रत-बागड़े रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय किसान प्रशिक्षण महाकुंभ का आयोजन। जिसमें प्रदेशभर से करीब 4 हजार किसान भाग ले रहे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने  कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शुक्रवार को जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) स्टेडियम में राज्य स्तरीय किसान प्रशिक्षण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेशभर से करीब 4 हजार किसान भाग ले रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने  कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कैलाश चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर आय के लिए प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती के बढ़ते दुष्प्रभावों के बीच प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता बन गई है और यह किसानों के साथ-साथ पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मौजूदगी है। प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में देश-विदेश में पहचान बना चुके आचार्य देवव्रत अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ किसानों को प्राकृतिक खेती के व्यावहारिक और वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी देंगे। शिविर में जीवामृत निर्माण, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के उपाय तथा कम लागत में खेती के मॉडल पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक संगठनात्मक मंडल से पांच-पांच किसानों का चयन किया जा रहा है। प्रत्येक जिले से लगभग 150 किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे प्रदेशभर से करीब 4 हजार किसान इस महाकुंभ में शामिल हुए हैं। कैलाश चौधरी ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर राजस्थान की कृषि व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों से मिशन मोड में कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने तथा चयनित किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फोन पर बातचीत बंद करने से भड़का युवक : युवती के घर तमंचा लेकर पहुंचा, गोली मारकर किया घायल फोन पर बातचीत बंद करने से भड़का युवक : युवती के घर तमंचा लेकर पहुंचा, गोली मारकर किया घायल
फोन पर बात बंद करने से नाराज युवक ने 18 वर्षीय युवती को गोली मार दी। गुरुवार रात आरोपी विशाल...
कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह का गजेन्द्र खींवसर के बयान पर हमला, कहा- चिकित्सा मंत्री का बयान महिलाओं का अपमान
‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, ओटीटी पर सबसे बड़े डेब्यू वीक का खिताब किया अपने नाम
संविदा नौकरी छूटने के सदमे में नर्सिंगकर्मी ने की आत्महत्या, SMS अस्पताल में शोक की लहर
भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिजली गुल मामला : घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश, ऊर्जा मंत्री ने दी दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी
दिल्ली और चंडीगढ़ में खराब मौसम का असर, पांच उड़ानें जयपुर डायवर्ट
अस्पताल की चौखट पर बिखरती गृहस्थियां : मंगल सूत्र-मकान गिरवी, टैक्सी बिकी, नौकरी छूटी