भारतमाला परियोजना के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली, सरकार को खुली बहस की चुनौती

संवाद के बजाय दमन की नीति अपनाने का आरोप

भारतमाला परियोजना के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली, सरकार को खुली बहस की चुनौती
कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और भरतपुर-ब्यावर भारतमाला परियोजना के विरोध में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में निकले किसानों ने चौमूं में एसडीएम को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की। किसानों ने परियोजनाएं निरस्त करने, प्रभावित परिवारों को सहायता देने और वार्ता नहीं होने पर जयपुर कूच की चेतावनी दी।

जयपुर। कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और भरतपुर-ब्यावर भारतमाला परियोजना के विरोध में किसानों ने सोमवार को ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में निकली रैली ढोढसर से रवाना होकर चौमूं पहुंचेगी, जहां कर किसानों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोनों परियोजनाओं को निरस्त करने की मांग की जाएगी। रामपाल जाट ने कहा कि सरकार इन परियोजनाओं को जनहितकारी बता रही है, जबकि किसानों के अनुसार ये किसान, गांव और पर्यावरण विरोधी हैं।

उन्होंने सरकार को परियोजनाओं के लाभ और उपयोगिता को लेकर किसानों के साथ खुली बहस की चुनौती भी दी। किसानों ने आरोप लगाया कि भरतपुर-ब्यावर परियोजना में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित मसूदा क्षेत्र के एक किसान ने अवसाद में आत्महत्या कर ली। किसानों ने मृतक के आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि यदि सक्षम अधिकारी वार्ता शुरू नहीं करते हैं तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए जयपुर कूच किया जाएगा। किसानों ने सरकार पर संवाद के बजाय दमन की नीति अपनाने का आरोप लगाया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
संसद सत्र से पूर्व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के चेंबर में 'इंडिया' गठबंधन के प्रमुख नेताओं की...
अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन
राजस्थान बनेगा वैश्विक कानूनी विमर्श का केंद्र, जयपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शांति मध्यस्थता सम्मेलन 31 जुलाई से होगा शुरू
ईरान-अमेरिका तनाव: सेंटकॉम प्रमुख की सलाह पर ट्रंप ने रोके हवाई हमले, ओमान वार्ता को मिली राहत
प्रदेशभर से जुटेंगे लाइसेंस्ड गाइड, कल्याण बोर्ड गठन समेत सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग
राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम
परिवहन निरीक्षकों का आंदोलन तेज : शहीद स्मारक पर धरना, आरटीओ-डीटीओ ने भी जताया समर्थन