ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ग्राम : तकनीक से जुड़ेगा किसान, बदलेगी खेती की तस्वीर  

किसानों की भागीदारी सुनिश्चित होगी

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ग्राम : तकनीक से जुड़ेगा किसान, बदलेगी खेती की तस्वीर  
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ग्राम 2026 कृषि के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। जेईसीसी सीतापुरा में आयोजित इस मेगा इवेंट में 75 हजार किसान, स्टार्टअप्स और एग्रीटेक कंपनियां जुटेंगी। ड्रोन, एआई और प्रिसिजन फार्मिंग जैसी तकनीकों से किसानों को जोड़कर खेती को लाभकारी और आधुनिक बनाने पर जोर रहेगा।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने आगामी 23 से 25 मई तक आयोजित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ग्राम 2026 को प्रदेश में आधुनिक, तकनीक आधारित और बाजार उन्मुख कृषि के नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। इससे प्रदेश का किसान नई तकनीक से जुड़ेगा और खेती की तस्वीर बदलेगी जिससे किसान आर्थिक रुप से संपन्न होने की ओर से अग्रसर होगा। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ग्राम 2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को आयोजित बैठक की ऑनलाइन अध्यक्षता करते प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी मंजू राजपाल ने कहा कि ग्राम 2026 केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी उन्नयन और बाजार से सीधे जुड़ाव का सशक्त मंच बनेगा।

इस आयोजन के माध्यम से किसानों को ड्रोन तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रिसिजन फार्मिंग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती जैसे अत्याधुनिक कृषि नवाचारों से अवगत कराया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, तकनीकी सत्रों, प्रदर्शनी, किसान भागीदारी और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के साथ स्टार्टअप्स, एग्रीटेक कंपनियों और किसानों के बीच संवाद स्थापित कर कृषि को लाभकारी और टिकाऊ बनाने की दिशा में ठोस रणनीति पर विचार होगा। कृषि आयुक्त ने विशेष रूप से गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो।

23 से 25 मई होगी एग्रीटेक मीट

23 से 25 मई तक आयोजित होने वाला यह भव्य एग्रीटेक मीट प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कृषकों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है। आयोजन में प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों से 75 हजार से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।  राज्य सरकार द्वारा वैश्विक तकनीकी हस्तांतरण को बढ़ावा देने के लिए विदेशों में रोड शो आयोजित करने की योजना बनाई है।

Read More नौतपा के पहले दिन भट्टी सा तपा प्रदेश, 28 से फिर आंधी-बारिश के आसार

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस