एएनटीएफ की तेज रफ्तार : 175 दिन में 563 करोड़ की कार्रवाई, 258 कार्रवाई से नशे के नेटवर्क में मची दहशत

ऑपरेशन भोकाल से बड़ी खेपों पर सटीक वार

एएनटीएफ की तेज रफ्तार : 175 दिन में 563 करोड़ की कार्रवाई, 258 कार्रवाई से नशे के नेटवर्क में मची दहशत

एएनटीएफ ने सिर्फ 175 दिनों में नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार करते हुए 258 कार्रवाई में 563 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त किए। 208 खेप पकड़ी, 45 इनामी तस्कर गिरफ्तार और 30 एमडी फैक्ट्रियां बेनकाब हुईं। ऑपरेशन भोकाल से राष्ट्रीय नेटवर्क ध्वस्त हुआ, जबकि 200 एकड़ अवैध खेती नष्ट कर राजस्थान ने नशामुक्ति की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया।

जयपुर। राज्य में नशे के खिलाफ  मोर्चा संभाल रही एएनटीएफ ने गठन के महज 175 दिनों में 258 बड़ी कार्रवाई कर करीब 563 करोड़ रुपए कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। यह राशि केवल ड्रग्स की है। इसमें जब्त वाहन, हथियार और फैक्ट्रियों का मूल्य शामिल नहीं है।

175 दिनों की बड़ी उपलब्धियां

  • 258 कार्रवाई
  • 208 ड्रग्स खेप बरामद
  • 563 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ जब्त
  • 45 इनामी व कुख्यात तस्कर गिरफ्तार
  • 30 एमडी फैक्ट्रियों का खुलासा
  • अवैध अफीम व गांजा खेती के 5 बड़े प्रकरण उजागर

इनामी तस्करों पर शिकंजा

एएनटीएफ ने 25 हजार से 1 लाख रुपए तक के इनामी 45 तस्करों को गिरफ्तार किया। इन पर करीब साढ़े 11 लाख रुपए का इनाम घोषित था। 13 तस्कर दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल से पकड़े गए।

Read More एलपीजी गैस के आवंटन की नई व्यावसायिक वितरण नीति जारी : उपभोक्ताओं को संबंधित ऑयल गैस कंपनी के वितरक के साथ करना होगा पंजीकरण, प्राथमिकता के आधार पर आवंटन

ऑपरेशन भोकाल से बड़ी खेपों पर सटीक वार

Read More तालाब में डूबने से मामा-भांजे की मौत, एक को बचाने के प्रयास में दोनों ने गंवाई जान 

महज 175 दिनों में एएनटीएफ ने 208 बड़ी खेपों को पकड़ा। पारंपरिक एमपी-राजस्थान रूट के साथ मणिपुर, झारखंड, ओडिशा-तेलंगाना नेटवर्क पर भी कार्रवाई की। तस्करों से अफीम 227 किलो, डोडा10550 किलो, गांजा 265 किलो, एमडी लगभग 8 किलो, हेरोइन 2 किलो, एमडीएमए 500 ग्राम, भांग 5500 किलो, गांजा पौधे 18000, अफीम पौधे लगभग 8 लाख, नशीली गोलियां 23000, तरल रसायन 400 किलो, 47 कार, 14 बाइक, 4 ट्रक 5 पिस्टल, 118 कारतूस, 5 मैगजीन और फैक्ट्री उपकरण जब्त किए।

Read More प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक : आमजन को किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं, मुख्य सचिव ने एलपीजी की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के दिए निर्देश

नशामुक्तिकी दिशा में हर रोज बड़ी कार्रवाई

एएनटीएफ ने राज्यभर में 18 चौकियां, एक थाना और मुख्यालय स्थापित कर प्रशिक्षित टीमों को तैनात किया है। जिस तेज रफ्तार और रणनीतिक तरीके से एएनटीएफ कार्रवाई कर रही है, उससे साफ  है कि राजस्थान नशे के खिलाफ  जंग में अग्रणी बनता जा रहा है। लगातार बन रहे रिकॉर्ड इस बात का संकेत हैं कि राज्य जल्द ही नशामुक्त भारत अभियान में अग्रणी भूमिका निभा सकता है।

 विकास कुमार, आईजी एएनटीएफ अवैध खेती पर गाज

एएनटीएफ ने अवैध अफीम और गांजे की करीब 200 एकड़ अवैध खेती नष्ट की। आॅपरेशन अंत:स्फोट के तहत साढ़े 7 लाख अफीम पौधे नष्ट करने के साथ ही 519 किलो डोडा सहित फसल खत्म की।

Tags: ANTF

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अजमेर में दलित बच्ची से दरिंदगी न्याय व्यवस्था पर हमला : भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय पर सवाल खड़े कर रही घटना, डोटासरा बोले- सरकार के संरक्षण में आरोपियों को बचाया अजमेर में दलित बच्ची से दरिंदगी न्याय व्यवस्था पर हमला : भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय पर सवाल खड़े कर रही घटना, डोटासरा बोले- सरकार के संरक्षण में आरोपियों को बचाया
दलित बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कानून-व्यवस्था...
स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर अखिलेश यादव का हमला: ‘प्रीपेड पीड़ित’ शब्द दिया नया नाम, बिजली कंपनियों और सरकार के बीच मिलीभगत का लगाया आरोप
मिडिल ईस्ट में भीषण तनाव के बीच कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला: कोई हताहत नहीं, सरकार ने जारी किया कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश
सूने मकान में लाखों की चोरी, सोना-चांदी के जेवरात सहित लाखों का माल ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच शुरू
पश्चिम एशिया संकट के मद्देनज़र सरकार की अपील : ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास
होर्मुज बंद... तेल की नो टेंशन! ऑयल इंडिया लिमिटेड ने उत्पादन में दर्ज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, ऊर्जा सुरक्षा को मिला बल
पीडब्ल्यू के आरबीएसई Wallah ने राजस्थान बोर्ड में कक्षा 10 और 12 दोनों में नंबर 1 रैंक हासिल की: कक्षा 10 में प्रियंशी सुंडा ने 99.8% अंक और ऋषिता ने कक्षा 12 में 99.8% के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया