राजस्थान में बढ़े घातक सड़क हादसे : एक साल में 45 प्रतिशत की वृद्धि, जागरूकता अभियान से दुर्घटनाएँ कम करने की तैयारी

15 जिलों में 76 प्रतिशत हादसे

राजस्थान में बढ़े घातक सड़क हादसे : एक साल में 45 प्रतिशत की वृद्धि, जागरूकता अभियान से दुर्घटनाएँ कम करने की तैयारी

राज्य में सड़क हादसों को लेकर चिंताजनक स्थिति सामने आई। 2025 में 2024 की तुलना में घातक दुर्घटनाएं 45% बढ़ीं, मौतें 42% और गंभीर घायल 21% बढ़े। जयपुर सहित 15 जिलों में 76% हादसे दर्ज। 2025 में 211 हादसों में 785 मौतें। विभाग अब जागरूकता और सख्त कार्रवाई से रोकथाम की रणनीति बना रहा।

जयपुर। राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में घातक सड़क हादसों में 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। घातक हादसे वे माने गए हैं जिनमें मौके पर ही तीन या उससे अधिक लोगों की मौत हुई। इन हादसों में मरने वालों की संख्या में 42 प्रतिशत और गंभीर घायलों में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। विभाग अब जागरूकता और सख्त कार्रवाई के जरिए हादसों पर अंकुश लगाने की रणनीति बना रहा है। सबसे ज्यादा असर 15 जिलों में देखने को मिला, जहां कुल घातक हादसों के 76 प्रतिशत मामले और 50 प्रतिशत मौतें दर्ज हुईं। इनमें जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, दौसा, चूरू, श्रीगंगानगर, बारां, बांसवाड़ा, बूंदी, हनुमानगढ़, सीकर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और बाड़मेर शामिल हैं। मौतों के आंकड़ों में जयपुर सबसे ऊपर रहा, जहां 2025 में 93 लोगों की जान गई। इसके बाद बीकानेर में 46, जैसलमेर में 44, दौसा में 38 और चूरू में 36 मौतें दर्ज हुईं।

दूसरी ओर कुछ जिलों में राहत भी मिली। अलवर, धौलपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और नागौर में घातक हादसों व मौतों में कमी दर्ज हुई। आंकड़ों के मुताबिक 2024 में 140 घातक हादसों में 553 मौतें हुई थीं, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 211 हादसे और 785 मौतों तक पहुंच गई। पांच या उससे अधिक मौत वाले हादसे भी 23 से बढ़कर 25 हो गए, जो हाई-सीवियरिटी क्रैश के बढ़ते खतरे को दर्शाता है। विभाग का मानना है कि जागरूकता अभियान, सख्त निगरानी और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन से ही इस बढ़ती चुनौती पर काबू पाया जा सकता है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: लिएंडर पेस ने थामा भाजपा का दामन, छोड़ा TMC का दामन, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: लिएंडर पेस ने थामा भाजपा का दामन, छोड़ा TMC का दामन, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में सदस्यता...
हमसे खरीदें तेल या होर्मुज पर करें कब्जा: जिनके पास तेल की कमी है, वे होर्मुज जाकर खुद ले लें, ब्रिटेन को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की दो टूक
RBSE 12th Board Result 2026 : दीपिका रांकावत ने 99.80% अंक हासिल कर राज्य में किया टॉप, रोज 10 घंटे पढ़ाई से हासिल की सफलता
रघुनंदन त्रिवेदी की स्मृति में सजेगा ‘कथा कहन’: जयपुर में 3 से 5 अप्रैल तक साहित्यिक संगम
500 प्रतिभागियों ने ‘मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026’ ऑडिशन में दिखाया दम
नांदड़ी में शराब दुकान के विरोध में धरना, ज्ञापन के बाद मिला स्थान परिवर्तन का आश्वासन
राजस्थान में बढ़े घातक सड़क हादसे : एक साल में 45 प्रतिशत की वृद्धि, जागरूकता अभियान से दुर्घटनाएँ कम करने की तैयारी